CM हिमंत सरमा
CM हिमंत सरमाSyed Dabeer Hussain - RE

राहुल गांधी ने नाटक के जरिए साबित कर दिया है कि उन्होंने कुछ गलत किया: CM हिमंत सरमा

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- राहुल गांधी ने अपने नाटक के जरिए साबित कर दिया है कि उन्होंने कुछ गलत किया है। नहीं तो वह चुपचाप वहां जाते और बाद में मीडिया को बयान देते, लेकिन जुलूस निकाला गया।

दिल्‍ली, भारत। नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन न्यायालय (ED) दफ़्तर में पूछताछ की जा रही है। इस बीच नेताओं की बयानबाजी जारी है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान आया, जिसमें उन्‍होंने राहुल गांधी पर जबरदस्त निशाना साधा है।

निर्दोष होने पर आपको कभी दंडित नहीं किया जाएगा :

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- राहुल गांधी इस देश के सांसद हैं। जब ईडी ने उन्हें तलब किया तो उन्हें उनके सामने पेश होना चाहिए और ईडी अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखना चाहिए। उसके बाद कानून अपना काम करेगा। भारत का कानून इतना मजबूत है कि निर्दोष होने पर आपको कभी दंडित नहीं किया जाएगा।

राहुल गांधी ने अपने नाटक के जरिए साबित कर दिया है कि उन्होंने कुछ गलत किया है। नहीं तो वह चुपचाप वहां जाते और बाद में मीडिया को बयान देते। लेकिन जुलूस निकाला गया और वह सेना के साथ ईडी के सामने पेश हुए। भारत बदल गया है, अब आपसे कोई नहीं डरेगा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

इसके अलावा देशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, "इसका क्या मतलब है अगर आप अपने समर्थकों, सीएम और सांसदों के साथ ईडी कार्यालय जाते हैं - जैसे आप नामांकन दाखिल करेंगे? इसका मतलब है कि आप ईडी को डराना चाहते हैं; कि ईडी आपकी तथाकथित लोकप्रियता से डर जाए और आपके खिलाफ कोई कार्रवाई न करे।"

बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस पेशी को लेकर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिनमें से कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। इतना ही नहीं इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा राहुल गांधी के प्रति अपना समर्थन जताया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co