CM हिमंता बिस्वा सरमा का सवाल- कर्नाटक में राहुल लोगों को गारंटी दे रहे, उनकी गारंटी कौन लेगा
कर्नाटक, भारत। कर्नाटक में भाजपा नेताओं का चुनावी रैली व जनसभा के जरिए कांग्रेस पर निशानेबाजी का दौर लगातार जारी है। अब हाल ही में कर्नाटक के मंगलुरु में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बयान जारी कर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।
राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा :
कर्नाटक के मंगलुरु में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम का जिक्र करते हुए कहा- कर्नाटक में राहुल गांधी लोगों को गारंटी दे रहे हैं, मेरा सवाल है कि राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा...सोनिया गांधी पिछले 20 साल से अकेले राहुल गांधी को खड़ा करने की लड़ाई लड़ रही हैं, अब यह व्यक्ति (राहुल गांधी) कैसे आकर कर्नाटक के लोगों को गारंटी दे सकता है?
PFI पर प्रतिबंध लगाया गया तो कई दलों ने की निंदा :
जब PFI पर प्रतिबंध लगाया गया तो कई दलों ने इसकी निंदा की, लेकिन कांग्रेस अपने धर्मनिरपेक्षता के चलते निंदा नहीं कर पाई तो उन्होंने इसकी बजरंग दल से बराबरी की...कर्नाटक में जब सिद्धारमैया की सरकार थी तब उन्होंने PFI के खिलाफ मामले वापस लिए और उन्हें जेल से रिहा किया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा
बता दें कि, इससे पहले CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कर्नाटक के कोडुगु में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अपने बयान में यह कहा था कि, राहुल गांधी की खुद की गारंटी नहीं है, कभी देश में तो कभी विदेश में रहते हैं। कांग्रेस की तो किसी भी गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। भाजपा को भ्रष्ट कहने का कांग्रेस का क्या दुस्साहस है? आप किसी भी कांग्रेस के दफ्तर में जाइए, आपको भारत के कुछ बड़े घोटालेबाजों की तस्वीरें दिख जाएंगी। असम में मैं पीएफआई के हमदर्दों को सबक सिखा रहा हूं और मदरसों को बंद कर रहा हूं, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस मुख्यमंत्री मदरसा योजना चला रही है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।