गुजरात में CM केजरीवाल का चुनाव प्रचार, कहा- लोग अपना वोट कांग्रेस को देकर बेकार न करें
गुजरात, भारत। गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल इन दिनो गुजरात मिशन पर है। इस बीच आज सोमवार को फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात पहुंचकर चुनाव प्रचार किया।
इस बार गुजरात में कांग्रेस को केवल 4-5 सीटें ही मिलेंगी :
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए लोगों से कांग्रेस को वोट न करने की अपील की है। दरअसल, CM अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, ''इस बार गुजरात में कांग्रेस को केवल 4-5 सीटें मिलेंगी। इसलिए लोग अपना वोट कांग्रेस को देकर बेकार न करें।''
कांग्रेस को अब कोई वोट नहीं दे रहा :
मीडिया से बातचीत करते हुए CMअरविंद केजरीवाल ने कहा, ''जैसे-जैसे गुजरात चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस धराशायी होती जा रही है। कांग्रेस को अब कोई वोट नहीं दे रहा।''
गुजरात में दो किस्म के वोटर होते थे। पहले वो भाजपा को वोट नहीं देना चाहते थे, इसलिए कांग्रेस को वोट करते थे। वहीं दूसरे ऐसे तरह के वोटर थे जो भाजपा की नफरत से तंग था लेकिन कांग्रेस से अधिक नफरत करता था। ऐसे में वो भाजपा को वोट करता था। इस बार दोनों किस्म के वोटर आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। 27 साल के कुशासन की वजह से जो लोग तंग आ चुके हैं, वो आप को वोट कर रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
आगे उन्होंने यह भी कहा कि, ''मेरा अनुमान है कि इस बार कांग्रेस का वोट शेयर 13 प्रतिशत से भी नीचे जाएगा और कांग्रेस की 4 या 5 सीटें आएंगी। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार मुकाबाल सीधे तौर भाजपा और आप के बीच में है।''
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।