गोवा में CM ममता बनर्जी- कांग्रेस पर की जोरदार हमलों की बौछार
गोवा में CM ममता बनर्जी- कांग्रेस पर की जोरदार हमलों की बौछार Social Media

गोवा में CM ममता बनर्जी- कांग्रेस पर की जोरदार हमलों की बौछार

गोवा दौरे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- कांग्रेस अगर सीरियस नहीं होती है तो पीएम मोदी और शक्तिशाली हो जाएंगे। कांग्रेस निर्णय नहीं ले सकी इसीलिए देश भुगत रहा है।'

गोवा, भारत। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का चुनावी राज्‍यों के दौरे पर जाने का सिलसिला जारी है। इसी तरह अब गोवा में विधान सभा चुनाव के लिए टीएमसी की तैयारी भी तेज है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गोवा दौरे पर हैं।

कांग्रेस निर्णय नहीं ले सकी इसीलिए देश भुगत रहा है :

गोवा दौरे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज शनिवार को पणजी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमलों की बौछार की। उन्‍होंने कहा कि, ''दिल्ली की दादागिरी को खत्म करना होगा, कांग्रेस अगर सीरियस नहीं होती है तो पीएम मोदी और शक्तिशाली हो जाएंगे। कांग्रेस निर्णय नहीं ले सकी इसीलिए देश भुगत रहा है।''

मैं इस वक्त सब कुछ नहीं कह सकती हूं, लेकिन कांग्रेस ने सीरियस होकर राजनीति नहीं की। कांग्रेस फैसला नहीं ले पा रही तो इसका नतीजा देश क्यों भुगते? कांग्रेस को पहले मौका मिल चुका है। कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ लड़ाई नहीं कि, बल्कि मेरे राज्य में आकर मेरे खिलाफ मोर्चा खोला। क्या आपको नहीं लगता उन्होंने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा? बंगाल में मेरी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

गोवा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी TMC :

इतना ही नहीं इस मौके पर ममता बनर्जी द्वारा यह ऐलान भी किया गया कि, ''तृणमूल कांग्रेस ने गोवा की सभी 40 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि क्षेत्रीय पार्टियां और मजबूत होनी चाहिए। देश का फेडेरल स्ट्रक्चर मजबूत होना चाहिए, हमें राज्यों को मजबूत बनाना होगा। राज्य मजबूत होगा तो केंद्र भी मजबूत होगा, दिल्ली की दादागिरी हम नहीं सहेंगे, अब बहुत हो चुका है।''

हम बीजेपी के सामने सिर झुकाने वाले नहीं हैं :

साथ ही ममता बनर्जी ने कांग्रेस को क्या फैसले लेने चाहिए, इस सवाल पर यह बात कही कि, ''मैं इसपर कोई जवाब नहीं दूंगी क्योंकि कांग्रेस मेरी पार्टी नहीं है। मैंने बिना किसी के सपोर्ट के खुद की क्षेत्रीय पार्टी बनाई। हमने 3 बार सरकार बनाई, उन्हें फैसला लेने दीजिए, हम किसी दूसरे की पार्टी में दखल नहीं देते हैं। हमारी अलग राजनीतिक पार्टी है, हम बीजेपी के सामने सिर झुकाने वाले नहीं हैं।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com