त्रिपुरा में घायल TMC कार्यकर्ताओं से मिली CM बनर्जी और BJP पर बोला करारा हमला

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने त्रिपुरा में घायल हुए TMC कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कहा-हम अभिषेक बनर्जी और पार्टी के कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में हुए हमले की निंदा करते हैं।
त्रिपुरा में घायल TMC कार्यकर्ताओं से मिली CM बनर्जी और BJP पर बोला करारा हमला
त्रिपुरा में घायल TMC कार्यकर्ताओं से मिली CM बनर्जी और BJP पर बोला करारा हमलाSocial Media

पश्चिम बंगाल, भारत। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद से भड़की हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच इस कदर जुबानी जंग छिड़ी की, अभी तक जारी है। तो वहीं, त्रिपुरा में पिछले दिनों अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हुए हमले का जिम्मेदार अब टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बताया है।

हिंसा में घायल कार्यकर्ताओं से CM बनर्जी की मुलाकात :

दरअसल, आज सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल जाकर त्रिपुरा में कथित तौर पर हमले में घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली और उनका हालचाल जाना। इस दौरान घायल टीएमसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान CM ममता बनर्जी ने कहा- त्रिपुरा, असम और यूपी समेत जहां भी बीजेपी को सत्ता मिली है, वहां अराजकता का शासन है। हम अभिषेक बनर्जी और पार्टी के कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में हुए हमले की निंदा करते हैं।

इस हमले में सुदीप और जया घायल हो गए। वे छात्र हैं और त्रिपुरा गए थे। उनके सिर पर चोटें आई हैं। दुख की बात यह है कि, ये हमले उस वक्त हुए, जब पुलिस वहां मौजूद थी। इसके बाद भी कोई मेडिकल सुविधा नहीं दी गई। इसकी बजाय उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया गया और एक गिलास पानी भी नहीं दिया गया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

बीजेपी पर CM ममता बनर्जी का हमला :

इस दौरान CM ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए यह भी कहा कि, ''इन हिंसक घटनाओं के बाद भी मैं पीछे नहीं हटूंगी। बीजेपी जहां भी सत्ता में है, वहां दिनदहाड़े टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। इस तरह के हमले केंद्रीय गृह मंत्री के सक्रिय समर्थन के बिना नहीं किए जा सकते। वही इन हमलों के पीछे हैं, जो त्रिपुरा पुलिस की मौजूदगी में हुए और वह मूकदर्शक बनी रही। त्रिपुरा के सीएम की इतनी क्षमता नहीं है कि, वे इस तरह के हमले करवा सकें।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co