बिहार के CM नीतीश कुमार ने की दहेज प्रथा की आलोचना
बिहार के CM नीतीश कुमार ने की दहेज प्रथा की आलोचनाTwitter

बिहार के CM नीतीश कुमार ने की दहेज प्रथा की आलोचना

बिहार के CM नीतीश कुमार ने दहेज प्रथा की आलोचना कर कहा, लड़की से शादी करने के लिए दहेज मांगने से बुरा कुछ भी नहीं हो सकता। लड़का यदि लड़के से शादी कर लेगा तो बच्चे पैदा होंगे क्या?

बिहार, भारत। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पटना में बने एक नए गर्ल्स हॉस्टल के उद्घाटन में पहुंचे, इस मौके पर उन्‍होंने अपने संबोधन के दौरान दहेज प्रथा की आलोचना की और शादी को लेकर यह बयान दिया है। अब CM नीतीश कुमार का यह बयान काफी चर्चा में बना हुआ है।

दहेज मांगने से बुरा कुछ भी नहीं हो सकता :

दरअसल, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने नए गर्ल्स हॉस्टल के उद्घाटन के मौके पर दहेज प्रथा की आलोचना करते हुए अपने बयान में कहा कि, ''लड़की से शादी करने के लिए दहेज मांगने से बुरा कुछ भी नहीं हो सकता। अरे शादी होगी तभी तो बाल बच्चा होगा ना, लड़का यदि लड़के से शादी कर लेगा तो बच्चे पैदा होंगे क्या? शादी करते हैं तो बाल बच्चा पैदा होता है और उसी शादी के लिए आप दहेज ले लें इससे बड़ा अन्याय है क्या?"

हमारे समय में कॉलेजों में लड़कियां नहीं हुआ करती थीं। ये बात कितनी बुरी थी, लेकिन आज लड़कियां हर क्षेत्र में चाहे मेडिकल हो या इंजीनियरिंग आगे बढ़ रही हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सारी पहल की गई हैं।

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

कोई शादी करेगा और लिखेगा कि दहेज नहीं ले रहे हैं :

आगे उन्‍होंने यह भी कहा कि, ''हमने शराबबंदी लागू की, हमने दहेजप्रथा और बालविवाह के खिलाफ अभियान शुरू किया है। लड़की से शादी करने के लिए दहेज मांगने से बुरा कुछ भी नहीं है। हमने तो कह दिया कि अगर कोई शादी करेगा और लिखेगा कि दहेज नहीं ले रहे हैं तभी उसकी शादी में शामिल होंगे, वरना नहीं। मैंने पहले ही कहा है कि ,अगर यह घोषित किया गया कि दहेज नहीं लिया गया है, तो मैं शादी में शामिल होऊंगा।''

बता दें कि, बीते दिन मंगलवार को बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पटना में एक नए गर्ल्स हॉस्टल के उद्घाटन में शामिल हुए थे, इसी दौरान उन्‍होंने यह बयान दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co