UP विधानसभा चुनाव से पहले Yogi ने Owaisi का चैलेंज कबूल कर कही ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को देश का बड़ा नेता करार देते हुए कहा- 2022 विधानसभा चुनाव बीजेपी ही जीतेगी।
UP विधानसभा चुनाव से पहले Yogi ने Owaisi का चैलेंज कबूल कर कही ये बड़ी बात
UP विधानसभा चुनाव से पहले Yogi ने Owaisi का चैलेंज कबूल कर कही ये बड़ी बातSocial Media

उत्तर प्रदेश, भारत। देश के कुुछ राज्‍यों में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इन्‍हीं चुनावी राज्‍यों में उत्तर प्रदेश भी है। यहां भी चुनाव होंगे, इसके मद्देनजर पार्टियां अभी से राज्‍य में चुनाव जीतने का दावा कर रही हैं और चैलेंज तक कर रही है। अब हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) व AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के बयान चर्चा में है।

योगी ने ओवैसी का चैलेंज किया कबूल :

दरअसल, AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़े जाने की घोषणा करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया, जिसमें उन्‍होंने ओवैसी को देश का बड़ा नेता करार देते हुए कहा, 2022 विधानसभा चुनाव बीजेपी ही जीतेगी।

असदुद्दीन ओवैसी देश के बड़े नेता हैं। अगर वे आगामी विधान सभा चुनाव (UP Assembly Polls 2022) के लिए चैलेंज दे रहे हैं, तो BJP कार्यकर्ता इसे स्वीकार करेंगे। बीजेपी उत्तर प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी, इसमें कोई संदेह नहीं है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

क्‍या था चैलेंज :

बताते चलें कि, बिहार विधान सभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने यूपी विधान सभा चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है इसकी तैयारी कर रही है और ओवैसी की ओर से बीते रविवार को ही यह घोषणा की थी कि, ''उनकी पार्टी एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश की 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वे लोग ओम प्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं छोटी पार्टियों के गठबंधन भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिलकर यूपी में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।'' इसके अलावा AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि, इंशाल्लाह योगी को दोबारा उत्तर प्रदेश का सीएम नहीं बनने देंगे। इसी को लेकर CM योगी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com