सीएम योगी ने मंडी के नाचन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
सीएम योगी ने मंडी के नाचन में आयोजित जनसभा को किया संबोधितSocial Media

सीएम योगी ने मंडी के नाचन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित, कही यह बात

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का आज आखिरी दिन है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंचे।

मंडी, भारत। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें, आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पार्टी पर निशाना साधा।

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया। मंडी के नाचन में एक जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "इतने अभूतपूर्व समर्थन के लिए बाल्ह विधान सभा क्षेत्र वासियों का दिल से आभार! 'प्रगति और संस्कृति' को शीर्ष प्राथमिकता मानने वाली यहां की राष्ट्र प्रेमी जनता के आशीर्वाद से यहां सेवा, सुरक्षा और सुशासन का 'कमल' खिलना तय है। सभी बाल्ह वासियों को जय श्री राम!"

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "कोरोना के दौरान फ्री में टेस्ट, उपचार, वैक्सीन और 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा भी मिली थी। अगर ये बीमारी दुर्भाग्य से कांग्रेस के शासन में आती तो क्या फ्री में राशन की सुविधा मिल पाती?"

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही यह बात:

जनसभाओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस ना सीमाओं की सुरक्षा कर पाती, ना धारा 370 हटा पाती, ना राम मंदिर का निर्माण करा पाती, ना कोरोना के समय इतना अच्छा प्रबंधन कर पाती।"

सीएम योगी ने ट्वीट कर कही यह बात:

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, "राष्ट्रवादी भावनाओं से सुवासित हिमाचल प्रदेश के बंजार विधान सभा क्षेत्र में उमड़ा विराट जन-सिंधु 'हर बूथ पर कमल का फूल' खिलने का उद्घोष है। यहां की सुशासन प्रिय जनता के अटूट समर्थन से भाजपा बंजार विधान सभा सीट पर रिकॉर्ड मतों से विजय का इतिहास बनाएगी। आभार बंजार वासियो!"

सीएम योगी ने इन जनसभाओं को किया संबोधित:

जानकारी के लिए बता दें कि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सैंज मेला ग्राउंड, बंजार विधानसभा क्षेत्र, कुल्लू, बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंशा चौक, बल्ह, जनपद मंडी, नाचन विधानसभा क्षेत्र में धनौटू, नाचन, जनपद मंडी, गगरेट विधानसभा क्षेत्र में जनपद ऊना में जनसभाओं को संबोधित किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com