CM योगी ने दिल्ली-UP का कोरोना आंकड़ा पेश
CM योगी ने दिल्ली-UP का कोरोना आंकड़ा पेशSocial Media

CM योगी ने दिल्ली-UP का कोरोना आंकड़ा पेश कर आप सांसद पर साधा निशाना

UP विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सदन में CM योगी ने कहा-दिल्ली के कुछ नमूने यहां आकर पूछते हैं आपने लोगों के लिए क्या किया, क्या रणनीति बनाई। इस पर CM ने दिल्ली और UP के आंकड़ों के साथ उदाहरण पेश किया

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश का विधानसभा मानसून सत्र 2020 शुरू हो गया है, जिसका आज तीसरा दिन है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में अपने संबोधन में कहा कि, हमने यूपी के लोगों को कोरोना से बचाने में महत्वपूर्ण काम किया है। साथ ही उन्‍हाेेंने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर निशाना भी साधा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, दिल्ली के कुछ नमूने यहां आकर पूछते हैं आपने लोगों के लिए क्या किया, क्या रणनीति बनाई। इस पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली और यूपी के आंकड़ों के साथ उदाहरण पेश किया और कहा- दिल्ली का एक नमूना उत्तर प्रदेश में आता है औऱ यहां आकर कहता है कि उत्तर प्रदेश में कोविड के खिलाफ कोई रणनीति नहीं बन पा रही है, जिन्होंने दिल्ली को बरबाद किया, जिन्होंने यूपी बिहार के लोगों को जबरन दुर्व्यवहार करके वहां से भगाया है।

दिल्ली और यूपी के कोरोना संक्रमण के आंकड़े गिनाते हुए CM योगी ने कहा कि, "यूपी की आबादी 23 करोड़ 78 लाख है। यूपी में कुल कोरोना केस 1 लाख 72 हजार केस हैं, इसमें एक्टिव केस हैं 41 लाख से अधिक। यूपी में प्रति 10 लाख संक्रमण के मामले 744 हैं, वहीं दिल्ली में प्रति दस लाख 7880 केस हैं। यूपी में प्रति दस लाख पर 12 लोगों की मौत हुई है। वहीं, दिल्ली में 274 लोगों की मौत प्रति दस लाख में हुई है।''

आगे उन्‍होंने दिल्ली से जो एक नमूना आता है, इसको हम इसकी वास्तविकता बताते हैं- दिल्ली की कुल आबादी 1 करोड़ 80 लाख, दिल्ली में कुल पॉजिटिव केस हैं 1 लाख 56 हजार, दिल्ली में 4235 की मौत हुई है, दिल्ली में प्रति 10 लाख पर 7 हजार से अधिक केस हैं। प्रति दस लाख में दिल्ली में मृत्यु है 214, यूपी में है 12। दिल्ली की मृत्यु दर 2.7 है, जबकि यूपी में 1.6 हैं।

देश के सभी राज्यों में से उत्तर प्रदेश में कोविड की सर्वाधिक टेस्टिंग की गई है। प्रदेश में अब तक 41,84,690 कोविड टेस्ट किये गए हैं, जिनमें से 1,72,334 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए लोगों में से 1,21,090 लोग उपचारित कर घर भेजे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने ये बात भी कही कि, ये सदन ऐसे समय में चल रहा है जब पूरी दुनिया कोविड-19 की वैश्विक महामारी से जूझ रही है, लेकिन साथ ही सदन उन परिस्थितियों में हो रहा है जब देश के अंदर एक ऐतिहासिक ​निर्णय को लेकर एक नया उमंग, उत्साह है।

492 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही का प्रधानमंत्री के करकमलों से शुभारंभ होना उत्तर प्रदेश वाासियों के लिए गौरव ​का विषय है।5 अगस्त 2019 में इस के अंदर सत्ता लोलुप राजनीति की एक बड़ी गलती का परिमार्जन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर की धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त करके आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का काम किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इस दौरान उन्‍हाेेंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, ''ये वही लोग हैं जो जातिवाद का झंडा लेकर चलते हैं। ये लोग वही लोग हैं, जो कन्नौज के नीरज मिश्र नाम के एक ब्राम्हण का सिर कटवा के मंगवाते हैं। कोरोना पर सीएम योगी ने कहा कि लोग सहयोग कर रहे हैं, हमें इस बात की खुशी है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co