देश के लौह पुरुष की जयंती पर एक नई चर्चा - किसके हैं सरदार पटेल?

आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर एक खबर सामने आई है और ये होड़ शुरू हुई है सरदार पटेल किसके हैं? इस पर प्रियंका ने पटेल को कांग्रेस का निष्ठावान नेता बताया है।
Sardar Patel
Sardar PatelSocial Media

राज एक्‍सप्रेस। सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Patel) की आज 144वीं जयंती है और उनके प्रति केवल गुजरात में नहीं, बल्‍कि पूरे देश में सम्मान है, क्‍योंकि उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए थे, जो सरकारों के लिए आदर्श हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई और काफी चर्चा का विषय बन गई कि, ''सरदार पटेल किसके है''?

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में बताया-

सरदार पटेल किसके हैं की होड़ शुरू हो गई है, वहीं इस बात पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट में कहा - ''सरदार पटेल कांग्रेस नेता हैं।'' बीजेपी के पास अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं है। तो यह बात सच है कि, देश के लौह पुरुष सरदार पटेल कांग्रेस नेता है?

भाजपा पर साधा निशाना :

प्रियंका गांधी ने कहा- सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे, जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के क़रीबी साथी थे और आरएसएस के सख़्त ख़िलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख के बहुत ख़ुशी होती है, क्योंकि भाजपा के इस ऐक्शन से 2 चीज़ें स्पष्ट होती हैं।

पहली- उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है, तक़रीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे। दूसरी- सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रुओं को भी नमन करना पड़ता है।

बीजेपी सरदार को अपनाने की कोशिश में जुटी है। सरदार को श्रद्धांजलि देते हुए देखकर बहुत खुशी हो रही है। सरदार की शख्सियत ही ऐसी है कि एक न एक दिन शत्रुओं को भी नमन करना पड़ता है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

वैसे आज 31 अक्‍टूबर का दिन भारत की राजनीति में 2 मायनों में काफी अहम है। इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

भारत की राजनीति में आज का दिन 2 मायनों में काफी अहम

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलिग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलिग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co