भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मांग-अमित शाह बर्खास्त हो: रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा-किसान आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मांग-अमित शाह बर्खास्त हो: रणदीप सुरजेवाला
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मांग-अमित शाह बर्खास्त हो: रणदीप सुरजेवालाTwitter

दिल्ली, भारत। देश की राजधानी दिल्‍ली में कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा मामले पर विपक्ष नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान आया है।

गृह मंत्री अमित शाह बर्खास्त हों :

दिल्ली हिंसा के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अमित शाह को दोषी ठहराते हुए कहा कि, ''किसान आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा के लिए सीधे-सीधे गृह मंत्री अमित शाह ज़िम्मेदार हैं। उन्हें एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ये मांग है।''

दिल्ली में उपद्रव को रोकने में असफल रहे गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस उन उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज़ करने की बजाय संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर मुकदमा दर्ज़ कर भाजपा सरकार की साजिश को साबित करती है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला

गृहमंत्री अमित शाह बर्खास्त हों :

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी ट्वीट साझा करते हुुुए लिखा- कानून व्यवस्था और खुफिया तंत्र की नाकामी के लिए गृहमंत्री अमित शाह बर्खास्त हों! उपद्रवियों की अगुवाई कर रहे अवांछित तत्वों पर मुकदमे दर्ज न कर किसान मोर्चा नेताओं पर मुकदमे दर्ज करने ने मोदी सरकार-उपद्रवियों की मिलीभगत व साजिश को बेनकाब किया।

बता दें कि, किसानों ने कल ट्रैक्टर रैली निकाल कर जमकर तांडव मचाया था। इस दौरान किसानों को दिल्ली में 3 रूटों पर इजाजत मिली थी, लेकिन प्रदर्शनकारी किसानाें ने रूट को तोड़ते हुए सेंट्रल दिल्ली और पुरानी दिल्ली जैसे इलाकों में भी घुस आए। साथ ही कई प्रदर्शनकारी किसान ट्रैक्टर लेकर लाल किले तक पहुंच गए और वहां निशान साहिब का झंडा भी फहराया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com