उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छी स्थिति में है कांग्रेस: प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छी स्थिति में है कांग्रेस: प्रियंका गांधीSyed Dabeer Hussain - RE

उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छी स्थिति में है कांग्रेस: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश में नई तरह की राजनीति कर वहां जनता के समक्ष मौजूद चुनौतियों से निपटने की तैयारी कर रही हैं और उनकी पार्टी मौजूदा समय में प्रदेश में सबसे अच्छी स्थिति में है

नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में नयी तरह की राजनीति कर वहां जनता के समक्ष मौजूद चुनौतियों से निपटने की तैयारी कर रही हैं और उनकी पार्टी मौजूदा समय में प्रदेश में सबसे अच्छी स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि, उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में नयी तरह की राजनीति कर नयी तरह से राजनीतिक जमीन तलाशने और नयी चुनौतियों का सामना मजबूती से कर रही है और पार्टी का जनाधार भी तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए वह कह सकती हैं कि प्रदेश में कांग्रेस इस समय मजबूत स्थिति में है।

श्रीमती वाड्रा ने एक निजी चैनल को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मजबूत स्थिति में है। वहां सब कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव लडऩे के अवसर हैं, इसलिए अच्छा काम करने वाले को टिकट मिलेगा क्योंकि पार्टी इस चुनाव में सभी सीटों पर विशेष उत्साह के साथ अपने उम्मीदवार खड़ा कर रही है। पार्टी में रहकर जो बेहतर काम करता रहा है, वह चुनाव लड़े और जीत हासिल करके प्रदेश में नयी राजनीति की शुरुआत की मुहिम को आगे बढ़ाए।

उन्होंने कहा कि, उनका लक्ष्य प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाना है, इसलिए पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उनके पास सभी सीटों पर अच्छे उम्मीदवार हैं। पार्टी के लिए यह अपने दम पर चुनाव लडऩे, नकारात्मकता को को छोड़कर सकारात्मक मुद्दों पर विचार करने और नयी किस्म की राजनति करने का यही वक्त है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com