राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस की दबिश पर भड़के कांग्रेसी
राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस की दबिश पर भड़के कांग्रेसीSocial Media

राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस की दबिश पर भड़के कांग्रेसी, दिए यह बड़े बयान

दिल्ली पुलिस की राहुल गांधी के घर पर दबिश देने पर कांग्रेसी नेता भड़के हुए हैं। पार्टी के नेताओं ने केंद्र पर जुबानी हमला बोलते हुए यह बयान दिए...

दिल्ली, भारत। वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी एक के बाद एक मुश्किलों का सामना कर रही है, अभी तक लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस आलोचनाओं के घेरे में थी। इस बीच आज रविवार को यह बड़ी खबर सामने आई कि, दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के घर पहुंची है, जिसको राजनीति में घमासान तेज हो गया है। दिल्ली पुलिस की राहुल गांधी के घर पर दबिश देने पर कांग्रेसी नेता भड़के हुए हैं।

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जब श्रीनगर में थे उस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं के 'यौन शोषण' पर कुछ ऐसा बयान दे दिया था, जिसको लेकर वह मुश्किलों के घेरे में आ गए और इस मामले पर 16 मार्च को नोटिस भी जारी हुआ था, इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस की टीम आज (19 मार्च) को पूछताछ के संबंध में राहुल गांधी के घर पहुंची, तो वहीं राहुल गांधी के घर पुलिस की दबिश की खबर सामने आते ही पार्टी के बड़े तमाम नेताओं का प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र पर जुबानी हमला बोले जाने का सिलसिला जारी है, तो आइए देखते हैं किस ने क्या-क्या कहा-

विपक्ष को डराने की कोशिश की जा रही है :

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा को खत्म हुए 45 दिन हो गए हैं. इस मामले में आखिर दिल्ली पुलिस अब सवाल पूछने क्यों आई है। इससे विपक्ष को डराने की कोशिश की जा रही है, ये किसे डराएंगे राहुल गांधी को? 

आज जो घटना हुई है यह घटना मामूली नहीं है उनकी हिम्मत कैसे हो गई। देश के लिए इस तरह का माहौल बिल्कुल ठीक नहीं है। यह सब अमित शाह के इशारे पर हो रहा है। आपातकाल में क्या हुआ था और उसके बाद क्या हुआ सबको याद है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी

दिल्ली पुलिस को महिलाओं की इतनी ही चिंता थी तो वे फरवरी में क्यों नहीं आए। दिल्ली पुलिस भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने के 45 दिन बाद पूछताछ के लिए आ रही है। राहुल गांधी की लीगल टीम कानून के हिसाब से नोटिस का जवाब देगी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co