कांग्रेस विधायक ने दी प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी
कांग्रेस विधायक ने दी प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी Social Media

कांग्रेस विधायक ने दी प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी

भोपाल संसद प्रज्ञा ठाकुर को जिन्दा जलाने की धमकी दी गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायक के बयान की निंदा की, जानिए आखिर क्या है मामला

राज एक्सप्रेस। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लोकसभा में दिए बयान पर देश भर में सियासी तूफान मचा हुआ है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस बीच कांग्रेस के एक विधायक ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी दी है।

आखिर कौन हैं धमकी देने वाले विधायक

मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि 'प्रज्ञा सिंह ठाकुर यहां आईं तो ज़िंदा जला देंगे'। दरअसल, कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी लोकसभा में प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ अपनी विधानसभा ब्यावरा में प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला भी जलाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा कि,

'महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। उनके हत्यारे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला क्या वो खुद यहां आई तो उसे भी पुतले के साथ-साथ जला देंगे।

बता दें कि लोकसभा में भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था।

क्या बोले शिवराज

कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को ज़िंदा जलाने वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ट्वीट कर गोवर्धन दांगी से तत्काल माफी की मांग की है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com