भारत बचाओ-संविधान बचाओ! नारे के साथ कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

कांग्रेस पार्टी आज अर्थात 28 दिसंबर को अपना 135 वां 'स्थापना दिवस' मना रही हैै, इस मौके पर गांधी परिवार व कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं द्वारा देश में क्‍या-क्‍या कार्यक्रम किए गए, आइये जानते हैैं
Congress Foundation Day
Congress Foundation DayPriyanka Sahu -RE

हाइलाइट्स :

  • कांग्रेस पार्टी का आज 135 वां स्थापना दिवस

  • एआईसीसी मुख्यालय में बच्चों को बांटी मिठाइयां

  • दिल्‍ली में पार्टी मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

  • स्थापना दिवस पर ‘भारत बचाओ-संविधान बचाओ’ रैली

  • CAA और NCR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

  • कांग्रेस स्थापना दिवस पर आज देश में हुए भव्‍य कार्यक्रम

राज एक्‍सप्रेस। देश में इस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार हैै, इसके साथ ही अन्‍य कई विपक्ष पार्टियां भी हैं, उनमें से मुख्‍य रूप से कांग्रेस पार्टी का नाम अधिकतर चर्चाओं में रहता है। अगर कोई बड़ा मुद्दा उठता हैै, तो विपक्ष की कांग्रेस पार्टी सबसे पहले सक्रिय हो जाती है। आज 28 दिसंबर की तारीख कांग्रेस पार्टी के लिए काफी अहम है, क्‍योंकि आज ही के दिन 134 साल पहले एक राजनीति के तहत कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। तभी से इस दिन को 'स्थापना दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

पार्टी की कमान 'गांधी परिवार' के हाथ :

इस पार्टी की कमान फिलहाल अभी तो 'गांधी परिवार' के हाथ में है और आज शनिवार को अपने 135वें 'कांग्रेस स्थापना दिवस' के मौके पर पार्टी द्वारा विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। तो आइये देखते हैं, कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं द्वारा क्‍या-क्‍या कार्यक्रम किए गए...

पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा :

सबसे पहले आज सुबह कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उनके साथ राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोरा, ए.के. एंटनी और अन्य सीनियर नेता मौजूद थे।

ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में बच्चों को मिठाइयां बांटी।

‘भारत बचाओ-संविधान बचाओ’ फ्लैग मार्च :

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी आज शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘भारत बचाओ-संविधान बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है, जिसका उद्देश्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराना है। कांग्रेस ने CAA और NRC के खिलाफ देशभर में आज 'संविधान बचाओ-भारत बचाओ' मार्च निकाला। 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में हैं। वहीं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुवाहाटी और प्रियंका गांधी लखनऊ में हैं।

स्थापना दिवस पर लखनऊ में हुआ कार्यक्रम :

कांग्रेस पार्टी के 'स्थापना दिवस' पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पार्टी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराने के बाद नेताओं को संविधान की शपथ भी दिलाई।

हर शहर में देश के कौने-कौने में विद्यार्थी-युवा ऐसे कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार दमन और भय से आवाजें दबा रही हैं। जब-जब लोगों की आवाज दबाई जाती हैं, तब-तब कांग्रेस अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है। कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए में भय नहीं है। कांग्रेस के दिल में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमारी विचारधारा अहिंसा, करुणा की है। आज देश में वही शक्तियां सरकार चला रही है, जिनसे हमारी ऐतिहासिक टक्कर रही है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

गुवाहाटी में राहुल गांधी ने की रैली :

कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम के गुवाहाटी में रैली की और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

नफरत और गुस्से से असम आगे नहीं बढ़ेगा, खुशी और दुःख में मैं आपके साथ खड़ा हूं। बीजेपी युवाओं को मारना चाहती है, बीजेपी हमारी संस्कृति और इतिहास पर हमला कर रही है। आज भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, पीएम मोदी का काम नफरत फैलाने वाला है।
राहुल गांधी

डिटेंशन सेंटर पर राहुल का BJP पर हमला :

इस दौरान राहुल गांधी ने BJP पर जमकर हमला बोलते हुए यह भी कहा कि, नागरिकता संशोधन कानून नोटबंदी नंबर-2 है। यह नोटबंदी से भी बड़ा झटका होगा। कोई अमीर लाइन में खड़ा नहीं होगा, क्योंकि अमीर लोग उनके दोस्त हैं। साथ ही डिटेंशन सेंटर का लेकर उन्होंने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि, मैंने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें नरेंद्र मोदी कह रहे हैं भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं हैं और एक वीडियो में डिटेंशन सेंटर्स के दृश्य हैं, इसलिए आप तय करें कि कौन झूठ बोल रहा है।

वहीं, मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी 135वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने झंडावंदन किया और कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलाई।

Congress Foundation Day
Congress Foundation DaySyed Dabeer -RE

कब हुई थीं कांग्रेस पार्टी की स्थापना :

कांग्रेस पार्टी की स्थापना आज ही के दिन 28 दिसंबर को 1885 को अंग्रेज अधिकारी एओ ह्यूम, दादाभाई नैरोजी और दिनशॉ वाचा ने 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में की थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com