कांग्रेस के मेनिफेस्टो में गौशाला, कर्जमाफी और महिलाओं के आरक्षण की बात

हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इस बार किसानों को खुश करने के लिए किसान क़र्ज़ माफ़ी की बात कहीं है।
कांग्रेस ने मेनिफेस्टो जारी किया।
कांग्रेस ने मेनिफेस्टो जारी किया। Social Media

राज एक्सप्रेस। हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव और उनके नतीजों को देखते हुए कांग्रेस ने हरियाणा में भी किसान कर्जमाफी की बात कही है।

महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए

कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए। गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये चूल्हा खर्च के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा हरियाणा सरकार की सभी नौकरियों और निजी संस्थानों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

24 घंटो में होगी किसानों की कर्जमाफी

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसमें कांग्रेस ने 24 घंटें में किसानों के कर्ज को माफ करने का ऐलान किया है। बता दें कि कांग्रेस कर्जमाफी का फार्मूला पहले हुए विधानसभा चुनाव में भी अपना चुकी है।

हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगी गौशाला

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में हरियाणा में कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र में गौशाला खोलने की बात कही है। गौशालाओं को सालाना बजट दिया जाएगा। इसके अलावा गौमूत्र और गोबर का प्रसंस्करण किया जाएगा और उससे आयुर्वेदिक दवाएं, जैविक खाद और जैविक कीटनाशक तैयार करने के लिए प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता भी दी जाएगी ताकि गायों के माध्यम से युवा रोजगार अर्जित कर सकें।

मॉब लिंचिंग की भी की बात

कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में मॉब लिंचिंग की बात भी की है। कांग्रेस मेनिफेस्टो में मॉब लिंचिंग पर हरियाणा में कड़ा कानून बनाए जाने की बात कही गई है। वहीं मॉब लिंचिंग का अपराध साबित होने पर आरोपियों को सरकारी नौकरियों के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा में 90 सीट हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मई में बीजेपी को केंद्र में दूसरी बार मिली सत्ता के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा में करीब एक करोड़ 83लाख मतदाताओं के लिये 19,425 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co