उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस को पांच सीट भी नहीं मिलेंगी:रीता बहुगुणा जोशी

सांसद जोशी ने योगी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था खासकर महिला सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की जनता इस बात को महसूस करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव मे भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताएगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस को पांच सीट भी नहीं मिलेंगी- रीता बहुगुणा जोशी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस को पांच सीट भी नहीं मिलेंगी- रीता बहुगुणा जोशीSocial Media

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद डा रीता बहुगुणा जोशी ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था खासकर महिला सुरक्षा की स्थिति सुदृढ़ होने का जिक्र करते हुए कहा है कि राज्य की जनता इस बात को महसूस करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जितायेगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाादाता सम्मेलन में डा. जोशी ने कांग्रेस की जमीनी हकीकत को बेहद दयनीय बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पांच सीट भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि, साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी पिछले चुनाव से बेहतर स्थिति में नहीं होंगे।

डा. जोशी ने कहा कि किसी देश में कानून व्यवस्था की स्थिति वहां की महिलाओं की स्थिति से आंकी जाती है। इसके मद्देनजर सपा बसपा की सरकार में महिला सुरक्षा की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा कि, पूर्ववर्ती सरकारों में वर्ग विशेष के लोगों पर कार्रवाई नहीं होती थी, मगर जब से योगी सरकार सत्ता में आई है, तब से महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

डा. जोशी ने कहा कि योगी सरकार में महिला थाने और एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया गया, साथ ही पहली बार महिला बटालियन भी वजूद में आई। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति योगी सरकार में बिगड़ने के आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले अपराध संबंधी आंकड़े देख ले तब बोले। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में 41त्न महिला उत्पीडन के मामले कम हुए हैं।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि, 150 साल की कांग्रेस पार्टी ने कभी महिलाओं का ध्यान नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में 5 सीट भी कांग्रेस की नहीं आने वाली है। उन्होने कहा कि भाजपा की योगी सरकार, बेटी बचाव , बेटी पढ़ाओ के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com