कांग्रेस की गुटबाज़ी से पंजाब के हितों को हो रहा नुकसान : आप

पंजाब में कांग्रेस के बीच मचे घमासान को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी की गुटबाज़ी से प्रदेश के हितों को नुकसान पहुंच रहा है।
कांग्रेस की गुटबाज़ी से पंजाब के हितों को हो रहा नुकसान : आप
कांग्रेस की गुटबाज़ी से पंजाब के हितों को हो रहा नुकसान : आपSocial Media

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस के बीच मचे घमासान को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी की गुटबाज़ी से प्रदेश के हितों को नुकसान पहुंच रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने यहां जारी बयान में कहा कि कांग्रेसी विधायकों व मंत्रियों का जो गुट कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगा रहा है, वह सही है क्योंकि चार साल पहले झूठे वायदों की बदौलत की कांग्रेस ने सत्ता हासिल की थी।

श्री चीमा ने हालांकि साफ किया कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुख सरकारिया जैसे नेता सारा दोष केवल मुख्यमंत्री पर मढ़कर खुद पाक साफ साबित नहीं हो जाते क्योंकि यह कथित बाग़ी भी सरकार का हिस्सा रहे हैं।

उन्होंने असंतुष्टों पर अब तक मुख्यमंत्री की 'ढाल' बने रहने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्यों कांग्रेसी अब तक सरकार का प्रत्यक्ष परोक्ष समर्थन करते रहे। उन्होंने दावा किया कि चूंकि अब विधानसभा चुनाव करीब है और लोगों ने सरकार के कार्यों का हिसाब मांगना शुरू कर दिया है इसलिए सत्तारूढ़ पार्टी के नेता यह एक दूसरे पर दोष मढ़ने का खेल खेल रहे हैं।

श्री चीमा ने कहा कि अगर सचमुच यह अपनी सरकार से नाखुश हैं तो इस्तीफा क्यों नहीं देते। उन्होंने मंत्रियों की कथित देहरादून पर किये खर्च पर भी सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह का खामियाजा प्रदेश के सरकारी खजाने पर क्यों पड़ना चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co