भाजपा को समर्थन देने वाले अपनी राजनीतिक कब्र खुद खोद रहे

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली कांग्रेस पार्टी के एक नेता दीपेंद्र हुड्डा ने अजीबोगरीब बयान में कहा- भाजपा का समर्थन देने वालों को जनता जूते मारेगी, निर्दलीय विधायक अपनी कब्र खुद खोद रहे हैं।
Deepender Singh Hooda
Deepender Singh HoodaSocial Media

राज एक्‍सप्रेस। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के परिणाम सामने आने के बाद अब सरकार बनाने के लिए गहमागहमी मची है और जोड़-तोड़ की राजनीति करनी पड़ रही है। एक तरफ भाजपा यह दावा कर रही है कि, उसे निर्दलीय दलों का समर्थन मिला, तो वहीं दूसरी और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने भाजपा की खट्टर सरकार को समर्थन के दावों के बीच निर्दलीय विधायकों पर अपनी भड़ास निकालने के लिए एक बयान दिया है।

जनता जूते मारेगी :

निर्दलीय विधायकों को चेतावनी देते हुए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, ''जो निर्दलीय विधायक खट्टर सरकार का हिस्सा बनने जा रहे हैं, वे अपनी राजनीतिक कब्र खुद ही खोद रहे हैं। वे जनता का भरोसा बेच रहे हैं। प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। जनता उन्हें जूते से मारेगी।''

पिक्चर अभी बाकी है :

कांग्रेस के नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि, अभी खेल खत्म नहीं हुआ, कांग्रेस की उम्मीदें अभी टूटी नहीं, पिक्चर बाकी है। कांग्रेस को अभी आस है, उम्मीद नहीं खोई है।

भाजपा-कांग्रेस के सम्पर्क में जेजेपी :

बता दें कि, जेजेपी के नेताओं के अनुसार, उनकी पार्टी फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी से सम्पर्क बनाए हुए है, हालांकि दोनों पार्टियों में से हम किसके साथ होंगे, यह फैसला पार्टी नेता दुष्यंत चौटाला आज मीटिंग के बाद ही कोई फैसला लेंगे।

हरियाणा विधानसभा की स्थिति-

भाजपा के पास 40 सीटें हैं, कांग्रेस 31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं 10 सीटों के साथ जेजेपी तीसरे स्थान पर है, निर्दलीय 7 और अन्य के खाते में 2 सीटें मिली हैं।

हरियाणा विधानसभा की स्थिति
हरियाणा विधानसभा की स्थिति

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर-

हरियाणा में भाजपा को मिल गयी है सत्ता की चाबी?

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलिग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलिग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co