दिल्ली चुनाव 2020: दिल्ली की जनता को अब विकास की जरूरत है : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज आर.के.पुरम विधानसभा में संगठनात्मक बैठक की, साथ ही आज भाजपा के 57 उम्मीदवारों पर मुहर लगी।
Delhi Election 2020
Delhi Election 2020Social Media

राज एक्सप्रेस। दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सियासत जारी है। ऐसे में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी चुनाव परिणाम अपने पक्ष में लाने के लिए अपने स्तर की चुनावी भूमिका जमा रहे हैं। इसी के चलते आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के आर. के. पुरम विधानसभा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया।

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों की चुनावी प्रतिक्रिया शुरू हो गयी है। पिछले 5 साल में दिल्ली की जनता को विश्वासघात मिला है। अब दिल्ली की जनता को विकास की जरूरत है। दिल्ली में जब से AAP की सरकार आई, दिल्ली में एक निराशा छायी हुई है। चाहे वो लोगों के स्वास्थ, सड़क, पानी या जीवन का मुद्दा हो या कुछ और सब पर संकट के बदल छाये हुए हैं।

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली में घर-घर जाकर जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। साथ ही साथ देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील करेंगे।

आपको बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिसके चुनावी नतीजे 11 फरवरी को आयेंगे। 14 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। जिसके चलते भाजपा की उम्मीदवारों को लेकर मंथन बैठक के बाद आज 57 प्रत्याशियों पर मुहर लगी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com