Delhi Assembly Election
Delhi Assembly ElectionSocial Media

दिल्ली विस नतीजों पर मप्र के CM और पूर्व CM की प्रतिक्रिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 नतीजों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। जानें किसने क्या कहा...

राज एक्सप्रेस। दिल्ली की 70 सीटों पर 8 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी(AAP) को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं भाजपा 12-15 सीटों पर आगे है, तो कांग्रेस का अभी मतगणना में खाता ही नहीं खुला है। नतीजों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों पर मध्यप्रेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ये तो हम पहले से ही जानते थे, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा का क्या परिणाम हुआ? जो इतनी लम्बी-लम्बी बातें करते हैं। आपको बता दें दिल्ली विधानसभा के परिणामों में अभी तक कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभी भी उत्साह से भरे हुए हैं। कांग्रेस तो बिलकुल साफ़ ही हो गई है। पूरा परिणाम आने दीजिए, हम अभी भी उम्मीद कर रहे हैं कि अच्छे परिणाम आएंगे। भाजपा की विजय होगी।

आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। वही चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार आप 57 सीटों पर आगे चल रही है। तो भाजपा 13 पर आगे। वही कांग्रेस का अभी खाता नहीं खुला है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com