दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020Social Media

दिल्ली चुनाव: झूठ से नहीं तोड़ेंगे नाता, यह है AAP का वादा : लेखी

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता मिनाक्षी लेखी एवं भाजपा दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा की, मिनाक्षी लेखी ने कहा झूठ से नहीं तोड़ेंगे नाता, यह है AAP का वादा।

राज एक्सप्रेस। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का औपचारिक ऐलान हो गया है। 8 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। आज 14 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। ऐसे में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी चुनाव परिणाम अपने पक्ष में लाने के लिए अपने स्तर की चुनावी भूमिका जमा रहे हैं। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली से सांसद मिनाक्षी लेखी एवं भाजपा दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव ठीक पहले आज मीडिया से चर्चा की है।

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा की के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में जब से AAP की सरकार आई, दिल्ली में एक निराशा छायी हुई है। चाहे वो लोगों के स्वास्थ, सड़क, पानी या जीवन का मुद्दा हो सब पर संकट के बदल छाये हुए हैं। दिल्ली में 2020 के पहले 10 दिन में 90 लोगों की ठंड से मौत हो चुकी है। यह आँकड़ा 1 जनवरी से 10 जनवरी 2020 का है। 323 लोगों की दिसम्बर 2019 में ठंड से दिल्ली में मौत हो चुकी है।

मनोज तिवारी ने कहा कि एक साल में 3623 बेघर लोगों ने दिल्ली में दम तोड़ दिया हैं। और इसी दिल्ली में बेघर को घर देने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने रोक रखा है। इन लोगों की हत्या की ज़िम्मेदारी केजरीवाल सरकार की है। उन्होंने कहा कि, क्या इसी को AAP कहते हैं 'अच्छे बीते पाँच साल'?

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि झूठ से नहीं तोड़ेंगे नाता, यह है AAP का वादा। उन्होंने कहा, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ख़ुद झूठ बोलते हैं। इन्होंने ट्वीट कर झूठ बोला और दिल्ली में दंगे भड़काने का काम किया है। आप पार्टी ने 5000 प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाने का वादा किया था एक भी नहीं बनाया, 500 स्कूल बनाने का वादा किया था, एक भी नहीं बनाया है।

दिल्ली भाजपा सांसद ने कहा कि शीला दीक्षित सरकार को बिजली कम्पनी को 250 करोड़ की सब्सिडी देने पर चोर बताया था और आज ये ख़ुद 2500 करोड़ की सब्सिडी बिजली कम्पनी को दे रहे हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com