दिल्ली चुनाव : राजधानी की जनता को खूब पसंद आयी झाड़ू की सफाई

देश की राजधानी दिल्ली की जनता ने फिर एक बार आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है। जानिए क्यों दिल्ली में ध्वस्त हुयीं राष्ट्रीय पार्टियां...
दिल्ली चुनाव  : राजधानी की जनता को खूब पसंद आयी झाड़ू की सफाई
दिल्ली चुनाव : राजधानी की जनता को खूब पसंद आयी झाड़ू की सफाईSocial Media

राज एक्सप्रेस। दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती नतीजों ने ये तो तय कर दिया था कि, देश की राजधानी दिल्ली की जनता ने विकास पर ही वोटिंग की है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार माहौल गर्म है, ना जाने कितने प्रकार के राजनैतिक षडयंत्र से दिल्ली की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है पर दिल्ली की जनता की वोटिंग के नतीजे देख के एक बात तो तय है कि, दिल्ली की जनता ने विकास के मुद्दे पर ही प्रमुखता से वोटिंग की है।

2020 की विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अपनी सीटों पर नुकसान तो साफ़ नज़र आ रहा है लेकिन फिर भी एक बार आप पार्टी जनता के बीच सरकार द्वारा करे गए विकास कार्यो के मुद्दों को ले जाने में सफल नज़र आयी। भारतीय जनता पार्टी को पिछली विधानसभा चुनाव से इस चुनाव में कुछ बढ़त तो मिली है। कांग्रेस की स्थिति इन चुनावों में फिर एक बार हास्यास्पद नज़र आयी है। इन चुनावों में सीधे तौर पर टक्कर बीजेपी और आप पार्टी के बीच नज़र आयी, आम आदमी पार्टी ने विकास कार्यो से जरिए जनता में अपना विश्वास प्राप्त कर लिया है।

बता दें, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर जीत का जश्न शुरू हो गया है। अभी पार्टी के नेता संजय सिंह सभा का संबोधित कर रहे हैं और भाजपा पर निशाना साधना जारी है। संजय सिंह ने कहा कि, अमित शाह की सेना ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूरी ताकत लगाई, लेकिन दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे केजरीवाल को बहुमत दिलवाया।

बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इस चुनाव के प्रचार-प्रसार में बीजेपी के 11 मुख्यमंत्री (वर्तमान और पूर्व मिलाकर) लगे हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिल्ली में 3 चुनावी सभायें की। गृह मंत्री समेत मंत्री मंडल के अन्य सदस्य समेत पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी पर कहीं ना कहीं राष्ट्रीय और धार्मिक मुद्दों की बजाय दिल्ली की जनता ने विकास एवं स्थानीय मुद्दों पर बात करने वाली पार्टी को पसंद किया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co