दिल्ली चुनाव : मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से जीते

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे देख के ये तो स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि, सरकार आप पार्टी की बनने जा रही है पर जानिए क्या हुआ दिल्ली की VIP सीट्स का हाल।
दिल्ली चुनाव : मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से जीते
दिल्ली चुनाव : मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से जीतेSocial Media

राज एक्सप्रेस। दिल्ली की जनता ने फिर एक बार आप पार्टी की केजरीवाल सरकार पर भरोसा जताया है। इस पर आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि ये चुनाव केजरीवाल Vs ऑल था। अमित शाह जी उनकी पूरी कैबिनेट तमाम मुख्यमंत्री कई पूर्व मुख्यमंत्री 300 सांसद नीतीश कुमार सब लग गये सत्ता और नफ़रत की ताक़त झोंक दी, लेकिन दिल्ली के 2 करोड़ परिवार के लोगों ने कहा वो अपने बेटे से साथ खड़े हैं।

13 राउंड तक पीछे रहे मनीष सिसोदिया 13वें राउंड की गिनती के बाद आगे हुए। उन्होंने तीसरी बार एमएलए बनने पर खुशी जाहिर की। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट से जीत मिली है। सिसोदिया के सामने भाजपा ने रवि नेगी तो कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को उतारा। 2015 में सिसोदिया ने आप के पूर्व विधायक और भाजपा उम्मीदवार विनोद कुमार बिन्नी को 28 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। सिसोदिया दिल्ली सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री हैं। आप जिन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा काम करने का दावा करती है, उनमें शिक्षा प्रमुख है। ये विभाग सिसोदिया के ही पास है।

नई दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। पिछले 22 साल से यहां से जीता विधायक ही दिल्ली का मुख्यमंत्री बन रहा है। 1998 से 2013 तक कांग्रेस की शीला दीक्षित यहां से विधायक और राज्य की सीएम रहीं। 2013 से अरविंद केजरीवाल यहां से जीत रहे हैं। इस बार केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के सुनील यादव से है।

मॉडल टाउन से भाजपा के कपिल मिश्रा फिलहाल पीछे चल रहे हैं। मिश्रा 2015 में करावल नगर से आप के टिकट पर जीते थे। केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे। विवादित तरीके से कैबिनेट से बाहर किए जाने के बाद आप विधायक रहते हुए लगातार अपनी सरकार पर हमलावर रहे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com