दिल्ली: मंगलवार को जीत पर केजरीवाल बोले प्रभु हनुमान जी का धन्यवाद

दिल्ली विधानसभा चुनाव में फिर आप की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद जानिए क्या बोले केजरीवाल...
दिल्ली: मंगलवार को जीत पर केजरीवाल बोले प्रभु हनुमान जी का धन्यवाद
दिल्ली: मंगलवार को जीत पर केजरीवाल बोले प्रभु हनुमान जी का धन्यवादSocial Media

राज एक्सप्रेस। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा यह भगवान हनुमान का दिन है, जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें, ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें। अरविंद केजरीवाल ने कहा,यह एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत है। यह एक नया संकेत है। मैं तीसरी बार आम आदमी पार्टी पर अपना विश्वास जताने के लिए दिल्ली के लोगों का धन्यवाद करता हूं। यह उन लोगों की जीत है जो मुझे अपना बेटा मानते हैं और हमें वोट देते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि,

अपने बेटे को इतना प्यार देने के लिए दिल्लीवसियों का तहे दिल से शुक्रिया। आज दिल्ली वालों ने एक नई राजनीति को जन्म दिया “काम की राजनीति”। ये भारत माता की जीत है। जय हिंद।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,-

दिल्ली वालों ने स्पष्ट कर दिया है कि, अब वोट उसी को, जो हमारी सुनेगा, जो मोहल्ला क्लीनिक बनाएगा, 24 घंटे बिजली देगा, सस्ती बिजली देगा, घर-घर को पानी देगा। ये नई राजनीति है, ये देश के लिए शुभ संदेश है। यही राजनीति हमारे देश को 21वीं सदी में ले जा सकती है। ये केवल दिल्ली की जीत नहीं, यह हमारी भारत माता की जीत है। पूरे देश की जीत है।

कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। परिवार ने भी खूब मेहनत की और सपोर्ट किया। आज मेरी वाइफ का जन्मदिन भी है। मैंने तो केक खा लिया, आप सबको भी खिलाऊंगा। दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों से इतनी सीटें दी हैं, अब हमें 5 साल बहुत मेहनत करनी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com