दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने केजरीवाल का नाम लेकर बोला बड़ा हमला
दिल्ली, भारत। दिल्ली की केजरीवाल सरकार इन दिनों काफी आलाेचना का सामना कर रही है। अभी तक केंद्र और भाजपा की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाने साधे जा रहे थे। अब दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना का बयान आया है, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम लेकर यह बात कही और ऐसा पहली बार है जब LG ने अरविंद केजरीवाल पर सार्वजनिक हमला बोला हो।
LG ने आप सरकार के आरोपों पर किया बड़ा पलटवार :
इस दौरान के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने बयान में अरविंद केजरीवाल का नाम लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर सार्वजनिक हमला बोला है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि, ''उन पर और व्यक्तिगत हमले किए जाएंगे लेकिन वह अपने कर्तव्य पर डटे रहेंगे।''
केजरीवाल जी ने हताशा में भटाकाव की कोशिशें की :
दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट जारी करते हुए अपने बयान में यह भी कहा कि, ''मैंने सुशासन, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस और दिल्ली के लोगों के लिए बेहतर सेवाओं का आह्वान किया था, लेकिन दुर्भाग्य से माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने हताशा में भटाकाव की कोशिशें कीं और झूठे आरोपों का सहारा लिया।''
उनके परिवार पर और भी आधारहीन व्यक्तिगत हमले होंगे :
उन्हें इस बात में कोई हैरानी नहीं होगी कि आने वाले दिनों में उन पर और उनके परिवार पर और भी आधारहीन व्यक्तिगत हमले होंगे।
दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना
इतना ही नहीं दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने आगे यह भी कहा है कि, ''उन्हें (केजरीवाल) पता होना चाहिए कि मैं किसी भी परिस्थिति में अपने संवैधानिक कर्तव्यों से विचलित नहीं होऊंगा। दिल्ली के लोगों के जीवन में सुधार के लिए मेरी प्रतिबद्धता अटूट है।''
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।