उप मुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव
उप मुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादवSocial Media

बिहार में अमित शाह ने महंगाई पर बात नहीं की: उप मुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव

बिहार दौरे पर अमित शाह, यहां उन्‍होंने 'जन भावना महासभा' को संबोधित किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान आया है, जिस पर उन्‍होंने अमित शाह द्वारा कही गई बातों को लेकर कटाक्ष किया।

बिहार, भारत। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज शुक्रवार से दो दिनों के बिहार दौरे पर है। इस मौके पर अमित शाह ने रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया और महासभा को संबोधित किया। अमित शाह के इस कार्यक्रम के बाद अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान आया है, उन्‍होंने अमित शाह द्वारा कही गई बातेों को लेकर कटाक्ष किया।

रोजगार पर बात नहीं की, महंगाई पर बात नहीं की :

दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बिहार के पूर्णिया में रंगभूमि मैदान में विशाल जनभावना रैली को संबोधित करने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा- मैंने कहा था कि जब वे (अमित शाह) आएंगे तो बेकार की बात करेंगे। क्या हुआ 15 लाख देने का? कल मैंने प्रधामंत्री मोदी का 2014 का वीडियो ट्वीट किया था जिसमें बिहार पर विशेष ध्यान देने की बात थी। उन्होंने रोजगार पर बात नहीं कि, महंगाई पर बात नहीं की।

मैंने कहा था जब अमित शाह आएंगे तो कहेंगे की जंगल राज है। अमित शाह आप जहां दिल्ली में बैठते है वो अपराध में अव्वल नंबर पर आता है। NCRB के आकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अपराध बिहार से अधिक है। देश की राजधानी सुरक्षित नहीं है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के पूर्णिया में जब विशाल जनभावना रैली को संबोधित कर रहे थे, तो इस दौरान उन्होंने राजद और जदयू पार्टी के साथ-साथ लालू प्रसाद यादव पर भी जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि, "मैं यहां आया हूं तब लालू और नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। वो कह रहे हैं कि बिहार में झगड़ा लगाने आए हैं, कुछ करके जाएंगे। झगड़ा लगाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है लालू जी, आप झगड़ा लगाने के लिए पर्याप्त हो, आपने पूरा जीवन यही काम किया है।"

उप मुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्णिया पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में लिया हिस्सा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com