क्‍या दिग्विजय सिंह राजनीति से सन्यास लेकर कांग्रेस से होंगे दूर..

दिग्विजय सिंह राजनीति से सन्यास पर अपना बयान देते हुए बोलेे- अब हम बूढ़े हो गए हैं। इसके अलावा उन्‍होंने कांतिलाल भूरिया का भी नाम लिया, क्‍या अब ये नेता सक्रिय राजनीति से दूर होना चाहते हैं?
Digvijay Singh
Digvijay SinghSocial Media
Submitted By:
Priyanka Sahu

राज एक्‍सप्रेस। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) अपने बयानों को लेकर हर वक्‍त सियासी गलियारों में हलचल मचा देते हैं। ऐसे ही उन्‍होंने अब मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनीति से सन्यास लेने की बात पर अपना बड़ा बयान दिया है।

क्‍या बोले दिग्विजय सिंह ?

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने कहा है कि,''अब राजनीति से रिटायरमेंट लेने का वक्त आ गया है।'' यहां तक तो ठीक है, लेकिन इस दौरान इन्‍होंने अपने नाम के साथ कांतिलाल भूरिया का भी नाम लिया है।

''मैंने और कांतिलाल भूरिया हम दोनों ने लंबे समय तक राजनीति की है और अब हम इस उम्र में पहुंच गए हैं, जहां हमें सन्यास ले लेना चाहिए, नए-नए लड़के आगे बढ़ेंगे। कांतिलाल भूरिया भी अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें आप लोग वोट देकर जिता दीजिए।''
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान के बाद अब सियासी गलियारों में यह चर्चा का विषय बन गया है कि, क्‍या दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया सच में राजनीति से रिटायरमेंट ले लेंगे या फिर ऐसे ही कहा है, हालांकि वह सन्‍यास लेते है या नहीं, फिलहाल इसपर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि, उनके इस बयान से ये बात तो साफ है कि, वो अब सक्रिय राजनीति से दूर होना चाहते हैं।

बीजेपी सरकार गिराने की अपवाह फैला रही :

इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने अलीराजपुर जिले के ग्राम बोरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा है कि, बीजेपी सरकार गिराने की अपवाह फैला रही है, लेकिन वो सरकार नहीं गिरा सकते। कांग्रेस का कोई भी विधायक इधर से उधर नहीं जाएगा, हमने तो एक नमूना भी बीजेपी को दिखा दिया।

बताते चलें कि, झाबुआ में आगमी 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाला है और इस चुनाव को जीतने के लिए सत्ताधारी दल कांग्रेस और विपक्षी दल बीजेपी दोनों ही पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। यहां से कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और भाजपा ने भानू भूरिया को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co