महाराष्ट्र, हरियाणा और MP में झाबुआ का चुनावी संग्राम रुका

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 तारीख को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया। आखिरी समय तक दोनों दलों के दिग्गज मतदाताओं को रिझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते नजर आए।
Haryana & Maharastra Elections.
Haryana & Maharastra Elections.Sayed Dabber Hussain-RE

राज एक्सप्रेस। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में जहां 288 सीटों पर मतदान होना है, वहीं हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा है। इन दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है। हरियाणा में जहां भाजपा का मुकाबला कांग्रेस और जेजेपी से है, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना, आरपीआई और अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। यहां भाजपा-शिवसेना गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन से है।

मध्यप्रदेश में भी है 'झाबुआ उपचुनाव' की तैयारी

मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया। सोमवार को उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव का कहना है कि, उपचुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए 3 हजार पुलिसकर्मियों के साथ-साथ केंद्रीय शस्त्र बल की 4 कंपनियां तैनात रहेंगी। मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। 356 मतदान केंद्रों के लिए रूट, वाहनों के साथ ही कर्मचारियों की भी व्यवस्था की गई है। कांताराव ने कहा कि झाबुआ उपचुनाव में अब तक 25 शिकायतें मिली हैं, सारी शिकायतों का निराकरण भी हो चुका है, वहीं भारत निर्वाचन आयोग के दो प्रतिनिधि 24 घंटे तैनात हैं, उनके पास भी शिकायतें जा रही हैं। आपको बता दें कि झाबुआ से कांग्रेस ने जहां कांतिलाल भूरिया को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा की ओर से भानू भूरिया मैदान में हैं।

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 105 महिलाओं सहित 1,169 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जबकि विपक्षी पार्टियों ने बेरोजगारी एवं किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इस चुनाव में भाजपा ने करीब 75 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। निवर्तमान विधानसभा में पार्टी के 48 विधायक है।

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के चुनाव में 89,722,019 मतदाता हैं। इनके लिए 96,661 मतदान केंद्रों की व्यवस्था है। यहां कुल 3,237 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें निर्दलियों की संख्या 1400 है। बसपा 262 सीटों पर व भाजपा 164 सीटों पर लड़ रही है। हालांकि भाजपा के चिह्न् पर 14 गठबंधन उम्मीदवार भी लड़ रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 16 और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी आठ सीटों पर लड़ रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com