रविदास मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस करेगी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

नई दिल्ली: तुगलकाबाद में स्थित 600 साल पुराने संत शिरोमणि गुरु रविदास के प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग के लिए महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
रविदास मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस करेगी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
रविदास मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस करेगी अनिश्चितकालीन भूख हड़तालNeha Srivastava - RE
Author:

राज एक्सप्रेस। गुरु रविदास जन्मोत्सव कमेटी ने तुगलकाबाद में स्थित 600 साल पुराने संत शिरोमणि गुरु रविदास के प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग के लिए महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर अनिश्चितकालीन 'भूख हड़ताल' करने का निर्णय लिया है। कमेटी के प्रधान ब्रह्म प्रकाश, बुलाकी, महामंत्री तेजसिंह राजेश, उपाध्यक्ष संजय नीरज, जिया लाल, धर्मवीर भास्कर सहित कई लोग दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया से मिलकर यह रणनीति बनाई है।

साथियों की रिहाई मांग करेंगे :

आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा के बाद उन 96 गिरफ्तार आंदोलनकारी साथियों की रिहाई और कानूनी मदद करने के लिए वकीलों की एक टीम लिलोठिया ने तैयार करवाई, जो दृढ़ता के साथ इस आंदोलन को सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि, यह आंदोलन अब केवल दिल्ली तक सीमित न होकर देशव्यापी बन गया है। यह भी निश्चय किया गया कि, इस आंदोलन को राजनीति से मुक्त रखा जाएगा और गांधीजी की अहिंसा धर्म का किया जायेगा।

कांग्रेस ने लगाया यह आरोप :

भाजपा सरकार ने संत शिरोमणि रविदास के मंदिर को दिल्ली में किसी अन्य स्थान पर जगह देने की भी पेशकश की है, जिसको गुरु रविदास जन्मोत्सव कमेटी और कांग्रेस ने खारिज कर दिया हैै। तर्क है कि प्राचीन मंदिर जिस स्थान पर निर्मित थाइसलिए यह मंदिर उसी स्थान पर बने। जिस राम मंदिर निर्माण के नाम पर भाजपा सत्ता ने नशे में मदहोश होकर संत शिरोमणि का मंदिर तोड़कर दलितों का अपमान करने और RSS एजेंसी पर कार्य कर रही है। वह अयोध्या के बजाए और कहीं राम का मंदिर नहीं चाहता है तो वह अपनी आस्था का अपमान कैसे सह सकता है?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com