राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में मचे सियासी घमासान के बाद अब हाल में राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान सामने आया है।
क्या है शेखावत का बड़ा बयान?
दरअसल, मीडिया से रू-ब-रू मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से जब ये बात पूछी गई क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर सचिन पायलट भी चलेंगे? तो इस पर उन्होंने यह बड़ी बात कही...
कांग्रेस पार्टी पर किया कटाक्ष :
इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि, ''झूठे वादे करना, बड़े-बड़े भ्रम जाल फैलाना और सत्ता में आने के बाद इन वादों को भूल जाना कांग्रेस पार्टी का स्वभाव बन गया है।''
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने ये बात भी कही कि, इन्हीं कारणों से कांग्रेस पार्टी आज हाशिए पर चली गई है, जनता ने चुनाव के रण में हर जगह उन्हें नकार दिया है। कांग्रेस अब देश को मजहब के नाम पर बांटने का काम कर रही है। अपनी नीतियों के कारण कांग्रेस लगातार अप्रासंगिक होती जा रही है।
ज्योतिरादित्य के सवाल पर मंत्री का कहना :
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़े जानें के बारे में जब सवाल पूछा गया तो इस पर उन्होंने यह जवाब दिया।
कर्जमाफी के नाम पर केवल नौटंकी रची :
मंत्री शेखावत का यह कहना भी है कि, कांग्रेस पार्टी 'राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़' में जो वादे करके सत्ता में आई थी वे पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस का एक वादा यह भी कहा था कि, ''हम 10 दिनों में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ कर देंगे, लेकिन दुर्भाग्य है कि कर्जमाफी के नाम पर केवल नौटंकी रची गई और खानापूर्ति की गई।'' वहीं दूसरा वादा उनका बेरोजगारों को भत्ता देने का था, लेकिन वे सब आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
राजस्थान राजनीति पर शेखावत द्वारा कही गई इन बातों का आखिर असली रहस्य क्या है...क्या यहां भी मध्य प्रदेश जैसे हालात होंगे? फिलहाल अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।