कांग्रेस की विफलताओं का ये कबूलनामा पढ़ा तो हमें भी बड़ी पीड़ा हुई
कांग्रेस की विफलताओं का ये कबूलनामा पढ़ा तो हमें भी बड़ी पीड़ा हुईSocial Media

कांग्रेस की विफलताओं का ये कबूलनामा पढ़ा तो हमें भी बड़ी पीड़ा हुई: गौरव भार्गव

भाजपा प्रवक्ता गौरव भार्गव ने आज मीडिया ब्रीफिंग कर कांग्रेस पर जोरदार हमलों बोला और पूछा- कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी क्या आज अपनी चुप्पी तोड़ेंगे?

दिल्‍ली, भारत। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आज भाजपा प्रवक्ता गौरव भार्गव ने मीडिया ब्रीफिंग कर कांग्रेस पर जोरदार हमलों की बौछार करने के साथ ही यह सवाल पूछे हैं...

इसको कांग्रेस की विफलता का कबूलनामा कहना ही उपयुक्त होगा :

भाजपा प्रवक्ता गौरव भार्गव ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा- मनीष तिवारी जी ने जो बात अपनी पुस्तक में कही, जिसको हम सभी ने मीडिया में देखा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि, जो तथ्य सामने आए हैं, इसको कांग्रेस की विफलता का कबूलनामा कहना ही उपयुक्त होगा। इस पुस्तक का सारांश है कि, संयम शक्ति की निशानी नहीं है, 26/11 के मुंबई हमले के समय संयम कमजोरी माना जा सकता है।

भारत को उस समय कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। जब कांग्रेस की विफलताओं का ये कबूलनामा पढ़ा तो हर भारतीय की तरह हमें भी बड़ी पीड़ा हुई।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भार्गव

गौरव भार्गव द्वारा कही गई बातें-

  • इस तथ्य के बाद आज स्पष्ट हो गया कि, कांग्रेस की जो सरकार थी वो निठल्ली, निकम्मी थी, लेकिन राष्ट्र सुरक्षा जैसे मुद्दे पर भारत की अखंडता की भी उनको चिंता नहीं थी। राष्ट्र सुरक्षा जैसे मुद्दे पर भारत की अखंडता की भी उन्हें चिंता नहीं थी। हर भारतीय ये बात कहता था, भाजपा भी यही बात कह रही थी। आज कांग्रेस शासन में मंत्री रहे मनीष तिवारी जी ने स्वीकारा है कि उनकी सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा को दांव पर लगा दिया था।

  • कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी क्या आज अपनी चुप्पी तोड़ेंगे? सोनिया गांधी जी हमारा प्रश्न है कि, भारत की वीर सेना को उस समय अनुमति और खुली छूट क्यों नहीं दी गयी?

  • हमारी वीर सेना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी से अनुमति मांग रही थी कि, हम पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे, लेकिन सोनिया गांधी जी ऐसा क्यों हुआ कि, हमारी वीर सेना को ये अनुमति क्यों नहीं दी गई?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com