गौरव भाटिया
गौरव भाटियाSocial Media

केजरीवाल जी का मुख्य मुद्दा है भटका दो और सही काम को लटका दो: गौरव भाटिया

नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आज भाजपा के नेता गौरव भाटिया, श्री आदेश गुप्ता और गुप्ता विजेंदर द्वारा प्रेस कॉन्‍फेंस कर केजरीवाल सरकार पर जोरदार तंज कसे...

दिल्ली, भारत। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आज रविवार को भाजपा के नेता गौरव भाटिया, श्री आदेश गुप्ता और गुप्ता विजेंदर द्वारा प्रेस कॉन्‍फेंस की गई।

केजरीवाल जो भी करते हैं एक कंसल्टेंट जरूर बना देते हैं :

प्रेस कॉन्‍फेंस के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा- अरविंद केजरीवाल जो भी करते हैं एक कंसल्टेंट जरूर बना देते हैं और इस कंसल्टेंट के जरिए कैसे वसूली का रूपया, ये काला धन , गुलाबी गड्डियां अरविंद केजरीवाल तक पहुंच जाएं और भ्रष्टाचार पूरा हो जाए। यही इनका काम है। केजरीवाल जी का मुख्य मुद्दा है भटका दो और सही काम को लटका दो। लेकिन आप अगर लटकाना जानते हैं तो जनता भी झटका देना जानती है।

केजरीवाल सरकार की खरीद फरोख्त बिना भ्रष्टाचार के होती ही नहीं :

तो वहीं, आदेश गुप्‍ता ने भी CM केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा- अरविंद केजरीवाल जी की सरकार स्वराज से शराब और फिर शराब से भ्रष्टाचार के सफर में इतनी डूब गई है कि वो जो भी काम करते हैं, जो भी खरीद फरोख्त होती है बिना भ्रष्टाचार के होती ही नहीं है।

इसके अलावा गुप्ता विजेंदर की ओर से यह कहा गया है कि, ''दिल्ली में एक हजार बसों का टेंडर होता है और वो टेंडर में बहुत सारी अनियमितताएं होती है। बसों की खरीद में अपनी चहेती कंपनी को फेवर करने के लिए टेंडर के नियमों का उल्लंघन किया जाता है। सीवीसी की गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाकर टेंडर दिया जाता है। 1 जून 2018 को एक षड्यंत्र के तहत दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर को डीटीसी बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया। ये हैरानी प्रकट करने वाल फैसला था, क्योंकि डीटीसी के इतिहास में 1970 से ऐसा कभी नहीं हुआ कि डीटीसी का चेरयरमैन कोई पॉलिटिकल आदमी बने।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co