गौरव भाटिया का CM केजरीवाल पर निशाना
गौरव भाटिया का CM केजरीवाल पर निशानाSocial Media

गौरव भाटिया का CM केजरीवाल पर निशाना- वोट के खातिर आप ओर कितना गिरेंगे

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर CM केजरीवाल और आप के मंत्री पर निशाना साधा।

दिल्ली, भारत। इन दिनों भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया एवं अपने सम्बोधन में CM अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला।

आप के मंत्री ने राष्ट्र की अखंडता पर भी गहरा प्रहार किया :

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी के मंत्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जोरदार निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- आम आदमी पार्टी के मंत्री ने जो वक्तव्य दिया है, वह ना केवल हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है, बल्कि राष्ट्र की अखंडता पर भी एक गहरा प्रहार किया है।

वोट के खातिर केजरीवाल जी आप ओर कितना गिरेंगे :

तो वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, "अरविंद केजरीवाल जी, वीडियो में जो शब्द बोले जा रहे हैं, यह स्पष्ट कर देता है कि आपको हिंदू धर्म से और हिंदू धर्म के अनुयायियों से किस तरह से नफरत है। वोट के खातिर केजरीवाल जी आप कितना गिरेंगे।"

चुनाव को देखते हुए वोट बैंक को साधने के लिए केजरीवाल जी के इशारे पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया जाता है। वो भी आहत आपका वह मंत्री करता है जिसका डिपार्टमेंट सोशल जस्टिस है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया

ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें :

इतना ही नही, इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा है कि, "हम मांग करते हैं कि आप ऐसे मंत्री को, जो नफरत फैला रहा है, जो दंगे कराना चाहता है। ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com