बिहार की महागठबंधन सरकार पर गिरिराज सिंह का तंज
बिहार की महागठबंधन सरकार पर गिरिराज सिंह का तंजSocial Media

बिहार की महागठबंधन सरकार पर गिरिराज सिंह का तंज- बिहार में फिर से जंगल राज

बिहार की महागठबंधन सरकार पर भाजपा का निशाना साधे जाने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपराध की घटनाओं का हवाला देकर जोरदार तंज कसा है।

बिहार, भारत। बिहार में एनडीए के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद अब नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की पार्टी के साथ गठबंधन कर नई सरकार बना ली है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं का बिहार की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधे जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपराध की घटनाओं का हवाला देकर महागठबंधन की सरकार पर तंज कसा है।

बिहार में फिर से जंगल राज :

दरअसल, बिहार में नई सरकार के अस्तित्व में आने के बाद बीते 24 घंटे में राज्य में अपराध की कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन की सरकार पर तंज कसते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ''अचानक रोजगार में हुई बढ़ोतरी रुझान आना शुरू... पटना के बुद्धा टोयोटा में लूट एवं हत्या, मुजफ्फरपुर के बीबीगंज में व्यवसाई के घर से 50 लाख की लूट, गोपालगंज में स्वर्ण व्यवसाई का अपहरण। बिहार में बहार है..नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव की सरकार है। बिहार में जंगल राज फिर से।''

महागठबंधन की नई सरकार को अपराधियों की सलामी :

इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में गिरिराज सिंह ने कहा, ''मोर सईयां भइले कोतवाल अब डर काहे का। महागठबंधन की नई सरकार को अपराधियों की सलामी। बिहार में बहार है नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव की सरकार है।''

बता दें कि, नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़कर राजद की पार्टी के नेता तेजस्वी यादव के साथ मिलकर सरकार बना ली, जिसके चलते भाजपा लगातार नीतीश कुमार को घेरने पर लगी है। बीते बुधवार को ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ ली और उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम की कमान संभाली। राजभवन में राज्य के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को शपथ दिलाई है।

बिहार की महागठबंधन सरकार पर गिरिराज सिंह का तंज
Bihar Political Crisis : इन पांच वजहों के चलते भाजपा से अलग हुए नीतीश कुमार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com