मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को "ई-सवारी रिक्शा" देने की तैयारी में

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इंदौर में महिला रिक्शा-चालकों को सौंपी ई-रिक्शों की चाबियाँ। महिलाओं द्वारा संचालित "ई-सवारी रिक्शा सेवा का पूरे प्रदेश में विस्तार किये जाने की तैयारी में है प्रदेश सरकार।
मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को "ई-सवारी रिक्शा" देने की तैयारी में
मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को "ई-सवारी रिक्शा" देने की तैयारी में Social Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इंदौर में महिलाओं द्वारा संचालित ई-सवारी रिक्शा सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि, महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह नई पहल है। इस योजना का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महिला चालकों को ई-रिक्शा की चाबियाँ सौंपी और ई-रिक्शा की सवारी कर कार्यक्रम स्थल तक पहुँचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, मध्यप्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बनाने तथा उनकी सुरक्षा की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि, महिलाएँ स्वावलम्बी बनें और सम्मान के साथ जियें। ई-सवारी रिक्शा सेवा से महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वे आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। पुरुषों के रोजगार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना में महिला चालकों को दिये गये ई-रिक्शा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्तित हैं। इनमें सवारी मुफ्त वाई-फाई का उपयोग कर सकेगी और एफ.एम. रेडियो सुन सकेंगी तथा डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान भी कर सकेंगी। रिक्शे में मोबाइल एप्लीकेशन, जीपीएस ट्रेकिंग, मोबाइल चार्जिंग आदि की सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।

योजना में पंजीकृत महिला चालकों को ई-रिक्शा के लिये फेम योजना में 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा 37 हजार रुपये की सब्सिडी और 7 प्रतिशत के ऊपर ब्याज पर भी सब्सिडी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैं घोषणाओं में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास करता हूँ। हमारे काम का प्रमाण-पत्र प्रदेश की जनता देगी। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता की शक्ति से नए मध्यप्रदेश का निर्माण किया जाएगा।

कमल नाथ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की क्रय शक्ति बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में नई चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। प्रदेश में अब कम उत्पादन नहीं, बल्कि अधिक उत्पादन की चुनौती हमारे सामने हैं। किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम कैसे मिले, इसके लिये कारगर योजना बनाकर उसे क्रियान्वित किया जाएगा। प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में नई क्रांति लाई जाएगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com