Hemant Soren Cabinet
Hemant Soren CabinetSocial Media

हेमंत मंत्रिमंडल में इस तरह हो सकता है सीट विभाजन

झारखंड में अब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने वाला है, ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि, आखिर हेमंत मंत्रिमंडल में सीटों का विभाजन कैसेे एवं किन-किन नेताओं को शामिल किया जाएगा।

राज एक्‍सप्रेस। झारखंड 'जेएमएम-कांग्रेस' पार्टी के गठबंधन को मिले बहुमत से अब राज्‍य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का रास्‍ता तो बिल्‍कुल साफ हो गया है, लेकिन ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि, आखिर हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल (Hemant Soren Cabinet) में सीट विभाजन किस आधार पर किया जाएगा, किन नेताओं पर मिलेगा पद और कौन होगा बाहर?

तीनों पार्टियों को मिलेंगे इतने मंत्री पद :

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से राज्‍य में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री ही हो सकते हैं। इसके मद्देनजर फिलहाल अभी तो ऐसी संभावनाएं सामने आ रही हैं। तीनों पार्टियों में से कुल इतने-इतने मंत्री पद दिए जा सकते हैं।

  • सबसे बड़ी पार्टी जेएमएम के खाते में मुख्यमंत्री समेत 6 मंत्री पद

  • जेएमएम की सहयोगी कांग्रेस पार्टी के खाते में 5 मंत्री पद

  • वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के खाते में 1 मंत्री पद

कांग्रेस की हो सकती है यह डिमांड :

वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि, कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी की डिमांड हो सकती है और यह फॉर्मूला सटीक भी है।

कब होगा शपथ समारोह :

झारखंड राज्‍य में अब नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन के सिर ताज सजेगा और वह CM पद की शपथ आने वाले तारीख 29 दिसंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर 1 बजे लेंगे। हेमंत सोरेन के अलावा कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।

किसे कितनी सीट मिलीं :

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में सत्तारूढ़ बीजेपी महज 25 सीटों पर सिमटी नजर आई। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कुल 30 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके साथ ही जेएमएम की सहयोगी कांग्रेस पार्टी को 6 सीट और राष्ट्रीय जनता दल के खाते में 1 सीट आई है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com