इतिहासकार रामचंद्र गुहा
इतिहासकार रामचंद्र गुहाPriyanka Sahu -RE

प्रसिद्ध इतिहासकार बोले-युवा पीढ़ी 'वंशवाद राजनीति' नहीं करती पसंद

प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने केरलवासियों को संबोधित कर गांधी परिवार की वंशवाद परंपरा पर कहा-युवा भारत 5वीं पीढ़ी के वंशज को पसंद नहीं करता, PM मोदी के सामने राहुल गांधी का भविष्‍य नहीं...

हाइलाइट्स :

  • प्रसिद्ध इतिहासकार ने 'केरल लिटरेचर फेस्टिवल' में दी अपनी प्रतिक्रिया

  • रामचंद्र गुहा ने पूछा-केरलवासियों ने राहुल गांधी को क्यों जिताया?

  • राहुल गांधी को संसद के लिए चुनकर विनाशकारी कार्य किया-गुहा

  • PM मोदी के सामने राजनीति में राहुल का कोई भविष्य नहीं

राज एक्‍सप्रेस। केरल में एक कार्यक्रम के दौरान जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा नेअपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया और साथ ही गांधी परिवार की वंशवाद की परंपरा की ओर इशारा कर यह बात कही-

रामचंद्र गुहा का कहना है कि, ''निजी रूप से मैं राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हूं, वे अच्छे इंसान हैं, सभ्य हैं, लेकिन युवा भारत पांचवीं पीढ़ी के वंशज को पसंद नहीं करता है।''

केरल के लोगों से गुहा ने पूछा सवाल -

इस कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित लोगों से रामचंद्र गुहा ने यह सवाल भी पूछा कि, आप लोगों ने राहुल गांधी को संसद में क्यों भेजा है? आप लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद के लिए चुनकर विनाशकारी कार्य किया है।

खानदान की 'पांचवीं पीढ़ी के राजवंशी' राहुल गांधी का मेहनतकश 'कठोर परिश्रमी और खुद मुकाम बनाने वाले' नरेंद्र मोदी जी के रहते भारतीय राजनीति में कोई भविष्य नहीं है।
रामचंद्र गुहा, प्रसिद्ध इतिहासकार

इस दौरान प्रसिद्ध इतिहासकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तारीफ करते हुए कहा कि, "नरेंद्र मोदी की असली बढ़त यह है कि वह राहुल गांधी नहीं हैं। उन्होंने खुद यह मुकाम हासिल किया है। 15 साल तक राज्य को चलाया है और उनमें प्रशासनिक अनुभव है। वह उल्लेखनीय रूप से कठिन परिश्रम करते हैं और कभी यूरोप जाने के लिए छुट्टी नहीं लेते। मेरा विश्वास कीजिए, मैं यह सब गंभीरता से कह रहा हूं।"

रामचंद्र गुहा ने कहा- "आजादी के दौरान 'महान पार्टी' रही कांग्रेस अब 'दयनीय पारिवारिक कंपनी' बन चुकी है। भारत में हिंदुत्व और अंधराष्ट्रवाद के विकास की यह भी एक महत्वपूर्ण वजह है।''

विस्तार से समझाते हुए रामचंद्र गुहा ने कहा कि, ''अगर मलयालियों ने वर्ष 2024 में भी राहुल गांधी को फिर से चुनने की गलती, तो आप नरेंद्र मोदी को फायदा पहुंचाएंगे।"

शुक्रवार को कोझिकोड में आयोजित 'केरल लिटरेचर फेस्टिवल' में प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने केरलावासियों को संबोधित करते हुए यह सभी बातें कही थीं। बताते चलें कि, राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी पारंपरिक लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव हार गए थे। हालांकि, उन्हें केरल के वायनाड से जीत मिली थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com