मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं : नरेन्द्र सिंह तोमर
मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं : नरेन्द्र सिंह तोमरSocial Media

मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं : नरेन्द्र सिंह तोमर

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के इस्तीफे के बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेज़ी से बदल रहा है। सवाल यही है कि बीजेपी सरकार बनाएगी तो मुख्यमंत्री कौन होगा। जानिए इस रिपोर्ट में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी एक मज़बूत नाम है। हालांकि तोमर अभी कह रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं। नरेन्द्र सिंह तोमर का कहना है, पार्टी जिसे चाहेगी वो मुख्यमंत्री होगा। मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नही हूं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अपनी खामियों और गुटबाज़ी की वजह से गिरी है। जो भी राजनैतिक घटनाक्रम मध्यप्रदेश में हुआ उसकी ज़िम्मेदार कांग्रेस है।

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा जब विधानसभा का चुनाव हुआ था तो बीजेपी को वोट ज़्यादा मिले थे लोकिन सीटों के गणित में 3-4 सीटों कांग्रेस को ज़्यादा मिलीं थीं। अगर बीजेपी को जोड़-तोड़ की राजनीति करनी होती तो हम उस समय ही सरकार बनाने में सफल हो जाते। बीजेपी ने तब माना कि कांग्रेस को सरकार चलाने का मौक़ा दिया जाए। यही वजह है कि हमने जोड़-तोड़ नहीं किया। उसका नतीजा ये रहा कि एक साल मध्यप्रदेश के लिए नुक़सान वाला रहा। भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस के अंदर फूट हुई और 22 विधायक ने इस्तीफ़ा दे दिया। इसके लिए हम नहीं, बल्कि कांग्रेस खुद ही ज़िम्मेदार है। हमने तो कांग्रेस को मौका दिया था।

मध्य प्रदेश में कमल नाथ सरकार गिरने के बाद अब चर्चा ये है कि बीजेपी इस बार किसे मौका देगी। शिवराज सिंह चौहान खुद को स्वाभाविक दावेदार मानकर चल रहे हैं। बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी दौड़ में शामिल हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है। अगर शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बनाते हैं तो वो प्रदेश के एक मात्र मुख्यमंत्री होंगे जो 4 बार मुख्यमंत्री बना हो।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co