भाजपा राज में जय जवान,जय किसान संकट में : अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में जय जवान-जय किसान दोनों संकट में हैं।
भाजपा राज में जय जवान,जय किसान संकट में : अखिलेश
भाजपा राज में जय जवान,जय किसान संकट में : अखिलेशSocial Media

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में जय जवान-जय किसान दोनों संकट में हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्री यादव ने शनिवार को कहा कि महात्मा गांधी ने मानवता को सत्य अहिंसा का संदेश दिया था जिसे पूरी दुनिया के लोग मानते हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के विचार जय जवान-जय किसान की आज देश को बड़ी आवश्यकता है। गांधी जी और शास्त्री जी के दर्शन से ही समाज और देश में बदलाव होगा।

उन्होंने कहा अंग्रेजों की दासता से मुक्ति के लिए बापू के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन में अनेक लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी जिससे देश स्वतंत्र हुआ। गांधीवादी विचार से ही देश की प्रगति सम्भव है। लेकिन गांधी जी की हत्या जिस विचार के लोगों ने की थी आज वही देश को तबाह करने में लगे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी ही खादी को प्रोत्साहन देते हैं। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर खादी को बढ़ाने में विशेष मदद दी जाएगी। श्री यादव ने कहा कि गांधी जी का पूरा जीवन अन्याय के विरूद्ध था। जहां पूरी दुनिया गांधी दर्शन की ओर देख रही है वहीं भारत में गांधी जी के विचारों का पालन नहीं किया जा रहा है। भाजपा गांधी जी के विचारों को मार रही है। समाजवादियों को इसे बचाना है।

उन्होंने कहा कि सत्य अहिंसा के संदेश पर अमल होना चाहिए। राष्ट्रपिता के विचारों को पूरी दुनिया मानती है। जबकि भाजपा सरकार उसका दमन करना चाहती है। भाजपा किसानों को आतंकवादी बताती है। हत्या, अपराध, लूट और अराजकता ही इस समय यूपी का सच है। भाजपा के कारण समाज और लोकतंत्र को खतरा है। सपा सत्य के मार्ग पर चलकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएगी।

श्री यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की यात्राएं लगातार चल रही हैं। असली यात्रा अब सरकार बनाने की शुरू हो रही है। हर वर्ग का सम्मान सपा में है। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। श्री यादव ने आवाहन किया कि चुनाव में 400 सीटों पर जीत के लिए सपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर काम करें। बीजेपी के पास अन्तर्राष्ट्रीय कोच और ट्रेनर है जिनका एक ही काम झूठ सिखाने का है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com