हरियाणा विधानसभा चुनाव में जेजेपी बनाने वाले दुष्यंत चौटाला।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में जेजेपी बनाने वाले दुष्यंत चौटाला।Social Media

हरियाणा में सत्ता की चाबी JJP के हाथ में

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो से टूटकर जेजेपी बनाने वाले दुष्यंत चौटाला करीब 10 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

राज एक्सप्रेस। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आए रुझान के मुताबिक बीजेपी 40, कांग्रेस 30, जेजेपी 10 और अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य की 10 सीटों में से पांच सीटों पर इनोलो आगे है। ऐसे में बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। हरियाणा की सियासत में अब जेजेपी की 10 सीटें अहम भूमिका निभाऐंगी।

हरियाणा की सियासत में ताऊ चौधरी देवीलाल की जबरदस्त तूती बोलती थी। 32 साल के बाद उनकी विरासत संभाल रहा चौटाला परिवार दो धड़ों में बंट गया है। इनेलो की कमान जहां ओम प्रकाश चौटाला और उनके छोटे बेटे अभय चौटाला के हाथों में है तो भतीजे दुष्यंत चौटाला अलग पार्टी बनाकर किंगमेकर की भूमिका में दिख रहे हैं।

चुनावी नतीजे के बाद इनेलो और जेजेपी यानी चौटाला परिवार एकजुट होता है तो फिर हरियाणा की सत्ता की चाबी चाचा-भतीजे के हाथ में होगी, क्योंकि इन दोनों के पास करीब 15 सीटें हो जाएगी, ऐसे में इनके बिना कांग्रेस और बीजेपी दोनों सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होंगी।

दुष्यंत चौटाला जननायक जनता पार्टी (JJP) के अध्यक्ष और संस्थापक हैं। वह 16वीं लोकसभा में हिसार निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने जा चुके हैं। उनका जन्म 3 अप्रैल 1988 को भारतीय राजनेता और पूर्व सांसद अजय चौटाला के घर हुआ। दुष्यंत चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के परपोते हैं।

सबसे काम उम्र के सांसद दुष्यंत ने की CM पद की दावेदारी

दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से कांग्रेस ने समर्थन के लिए संपर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने जेजेपी को डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया है। वहीं, जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला का कहना है कि उनकी पार्टी नई सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो उनकी पार्टी नई सरकार बनाने में एक अहम भूमिका निभाएगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में चौटाला ने हरियाणा जनहित कांग्रेस (भजनलाल) के कुलदीप विश्नोई पर जीत हासिल की थी। उनका नाम 'लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड' में सबसे कम उम्र के सांसद के रूप में दर्ज है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) पार्टी से निष्कासित होने के बाद उन्होंने 9 दिसंबर, 2018 को एक नई पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठन किया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलिग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलिग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com