झारखंड चुनाव परिणाम: JMM-कांग्रेस की बनी सरकार, BJP को शिकस्त

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम में 'जेएमएम-कांग्रेस' पार्टी के गठबंधन को बहुमत प्राप्त हुआ है और बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब राज्‍य का अगला व नया CM हेमंत सोरेन होंगे।
Jharkhand Election Results 2019
Jharkhand Election Results 2019Social Media

हाइलाइट्स :

  • JMM-कांग्रेस के गठबंधन को पूर्ण बहुमत

  • अब हेमंत सोरेन के सिर सजेगा झारखंड का ताज

  • रघुवर दास का दूसरी बार CM बनने का सपना टूटा

  • राज्‍य राजनीति में 5 साल बाद फिर से सोरेन परिवार का राज

राज एक्‍सप्रेस। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम (Jharkhand Election Results 2019) अब आ चुके हैं और इन परिणामों से यह पूरी तरह साबित हो जाता है कि, वहां पर बीजेपी की सरकार को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ और उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस परिणाम में 'जेएमएम-कांग्रेस' पार्टी के गठबंधन को सबसे ज्यादा बहुमत प्राप्त हुआ है और दोनों पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली है।

किसे कितनी सीट मिलीं :

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में सत्तारूढ़ बीजेपी महज 25 सीटों पर सिमटी नजर आई। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कुल 30 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके साथ ही जेएमएम की सहयोगी कांग्रेस पार्टी को 6 सीट और राष्ट्रीय जनता दल के खाते में 1 सीट आई है।

हेमंत सोरेन का CM बनना तय :

झारखंड विधानसभा के चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाले गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। जेएमएम के शानदार प्रदर्शन के बाद हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय है। अब राज्‍य में नए CM का ताज हेमंत सोरेन के सिर सजेगा। वहीं झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता देख हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे और उनका आशीर्वाद भी लिया था।

चुनाव में रघुवर दास की करारी हार :

81 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में सबसे अंतिम परिणाम जमशेदपुर ईस्ट से आया, जिसमें CM रघुवर दास को इन चुनावों में 15833 मतों के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा।

बीजेपी की हार के बाद CM रघुवर का क्या कहना :

झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने भी सोमवार को ही कुछ सीटों के रुझान आने के बाद अपनी हार पर कहा कि, ''कई जगह पर काउंटिंग पूरी नहीं हुई है, लेकिन मैं जनादेश को स्वीकार करता हूं, यह मेरी हार है, पार्टी की नहीं, ईमानदारी से झारखंड के लिए काम किया है।'' रघुवर दास ने 65 पार के नारे पर कहा कि, जिंदगी में लक्ष्य बड़ा रखना चाहिए, इसलिए हमने 65 पार का नारा दिया था।

JMM नेता हेमंत सोरेन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस :

झारखंड में बड़े जनादेश के बाद JMM पार्टी के नेता हेमंत सोरेन द्वारा कल सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के मतदाताओं को धन्यवाद करते हुए कहा कि, "आज की ये जीत झारखंड के लोगों के लिए उत्साह का दिन है, मेरे लिए आज का दिन एक संकल्प लेने का है, यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का है, आज का दिन शिबू सोरेन के परिश्रम के फल का दिन है।"

बताते चलें कि, JMM पार्टी ने कांग्रेस और RJD के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरते हुए भाजपा को चुनौती देते हुए जीत दर्ज कर राज्‍य की सत्‍ता में बाजी मारी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com