दिल्‍ली: नड्डा का कांग्रेस पर जबरदस्त प्रहार-सोनिया से पूछे 10 सवाल

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से 10 प्रश्‍न पूछे और कहा- सोनिया जी कोरोना के कारण या चीन की स्थिति के कारण मूल प्रश्नों से बचने का प्रयास न करें।
दिल्‍ली: नड्डा का कांग्रेस पर जबरदस्त प्रहार-सोनिया से पूछे 10 सवाल
दिल्‍ली: नड्डा का कांग्रेस पर जबरदस्त प्रहार-सोनिया से पूछे 10 सवालPriyanka Sahu -RE

दिल्ली, भारत। देश में राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है और इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अब लगातार कांग्रेस को कोस रही है। अब हाल की में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी पर जबरदस्त प्रहार किया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश की जनता का हवाला देते हुए कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से 10 तगड़े सवाल पूछे हैं, साथ ही ये बात भी कही कि, ''मैं सोनिया जी को ये कहना चाहता हूं कि, कोरोना के कारण या चीन की स्थिति के कारण मूल प्रश्नों से बचने का प्रयास न करें। भारत की फौज देश की और हमारी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।''

जेपी नड्डा के सोनिया गांधी से पूछे ये 10 प्रश्‍न :

  1. 130 करोड़ देश्वासी जानना चाहता हैं कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए क्या-क्या काम किया और किस तरह से आपने देश के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है।

  2. RCEP का हिस्सा बनने की क्या जरूरत थी? चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 1.1 बिलियन अमेरीकी डॉलर से बढ़कर 36.2 बिलियन अमेरीकी डॉलर कैसे हो गया?

  3. INC और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के बीच सटीक संबंध क्या है? दोनों के बीच टैक्टिक अंडरस्टैंडिंग क्या है? हस्ताक्षरित और अहस्ताक्षरित MoU क्या है? देश जानना चाहता है।

  4. मेरा कांग्रेस से सवाल है कि मेहुल चोकसी से राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसा क्यों लिया गया? मेहुल चोकसी को लोन देने में मदद क्यों की गई?

  5. देश यह जानना चाहेगा कि, 2005-2008 के बीच पीएम नेशनल रिलीफ फंड से आरजीएफ में पैसा क्यों भेजा गया?

  6. पीएम नेशनल रिलीफ फंड जो लोगों की सेवा और उनको राहत पहुंचाने के लिए है, उससे 2005-08 तक राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा क्यों गया? देश की जनता इसका जवाब जानना चाहती है।

  7. यूपीए शासन में कई केंद्रीय मंत्रालयों, सेल, गेल, एसबीआई, अन्य पर राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा देने के लिए दबाव बनाया गया, देश की जनता इसका कारण जानना चाहती है।

  8. मैं जानना चाहता हूं कि ऐसी कीमती जमीन, जिस पर जवाहर भवन बना है, आरजीएफ को सदा के लिए पट्टे पर दी गई थी? यह क्यों दिया गया था और इतनी महंगी जगह पर इसे हमेशा के लिए क्यों पट्टे पर दिया गया।

  9. आरजीएफ ने न केवल पैसे लिए और घोटाले भी हुए, मैं जानना चाहूंगा कि राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को कैसे दान किया गया, जो परिवार द्वारा नियंत्रित है।

  10. राजीव गांधी फाउंडेशन के खाते CAG ऑडिटिंग से मना क्यों कर रहे हैं, फाउंडेशन पर आरटीआई लागू क्यों नहीं हुआ?

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये भी कहा कि, मैंने कुछ दिन पहले ट्वीट करके राजीव गांधी फाउंडेशन पर प्रश्न उठाए थे, आज पी. चिदंबरम कहते हैं कि फाउंडेशन पैसे लौटा देगा। देश के पूर्व वित्त मंत्री जो खुद बेल पर हो, उसके द्वारा ये स्वीकारना होगा कि देश के अहित में फाउंडेशन ने नियम की अवहेलना करते हुए फंड क्यों लिया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com