गुजरात में जेपी नड्डा ने प्रोफेसर शिखर सम्मेलन को किया संबोधित
गुजरात में जेपी नड्डा ने प्रोफेसर शिखर सम्मेलन को किया संबोधितSocial Media

गुजरात में जेपी नड्डा ने प्रोफेसर शिखर सम्मेलन को किया संबोधित

गुजरात में प्रोफेसर शिखर सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- एक रचनात्मक व्यक्ति को यह ध्यान में रखना चाहिए कि एक आदमी उसे प्रमाण पत्र देने के लिए बहुत छोटा है।

गुजरात, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अहमदाबाद, गुजरात दौरे पर है। आज बुधवार को वे प्रोफेसर शिखर सम्मेलन में शामिल हुए और शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रोफेसर शिखर सम्मेलन में जेपी नड्डा का संबोधन :

गुजरात में प्रोफेसर शिखर सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा- एक रचनात्मक व्यक्ति को यह ध्यान में रखना चाहिए कि एक आदमी उसे प्रमाण पत्र देने के लिए बहुत छोटा है। सबसे अच्छा प्रमाण पत्र जो मिलता है वह उस आत्म-संतुष्टि से होता है जो उसने किया है।

विद्या का केंद्र भारत रहा है और विश्वविद्यालय के जन्मदाता भी भारत ही है। गुरु-शिष्य की परंपरा, गुरुकुल की हमारी बहुत पुरानी परंपरा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भारत से गुरुकुल की परंपरा का उदय हुआ :

आगे उन्‍होंने अपने संबोधन में यह भी कहा है कि, ''विश्वविद्यालय की अवधारणा इसी पवित्र भूमि, भारत से आई है। नालंदा, तक्षशिला शिक्षा के केंद्र थे। इसके अलावा, भारत से गुरुकुल की परंपरा का उदय हुआ।''

  • आज PM के नेतृत्व में देश में शिक्षा पर ज़ोर दिया जा रहा है। एक समय था जब हम बात करते थे कि GDP का 3%, 4% या 5% शिक्षा पर खर्च होना चाहिए। हमारा ये भी कहना था कि शिक्षा को नज़रअंदाज़ किया जाता है।

  • मगर आज हम यह कह सकते हैं कि हमारे यहां जो शिक्षण संस्थान है वे पुनरुद्धार के पथ पर हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से प्राचीन वैभव देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 2,700 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

बता दें कि, गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टी की तैयारी जोरों से चल रही है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात दौरे पर है और आज सुबह उन्‍होंने गांधीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com