महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जेपी नड्डा
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जेपी नड्डाSocial Media

आज दुनिया में यूं ही नहीं बनी हमारी शान, मोदी जी की नीतियों के कारण दुनिया का नजरिया बदला है: जेपी नड्डा

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा- जब विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है और हर देश खुद को संकट में पा रहा है तब हम विपरीत परिस्थित में भी आगे बढ़ रहे हैं।

महाराष्ट्र, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज महाराष्ट्र के चंद्रपुर में है। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा- जब विश्व मुसीबत के दौर से गुजर रहा है और हर देश खुद को संकट में पा रहा है तब हम विपरीत परिस्थित में भी आगे बढ़ रहे हैं। ये केवल प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व के ही कारण है। ब्रिटेन जैसा देश, जिसने हम पर 200 साल तक राज किया...उसको पछाड़ कर हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

अमेरिका और यूरोप में कोरोना का टीकाकरण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, चीन की हालत आप देख ही चुके हैं। लेकिन भारत में 220 करोड़ से अधिक टीके लगा कर... जनता को सुरक्षा कवच देने का काम आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

  • हमने 100 देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचाई और 48 देशों को तो मुफ्त उपलब्ध करवाई है। अब भारत विश्व से मांगने वाला देश नहीं बल्कि मोदी जी के नेतृत्व में देने वाला देश बन गया है।

  • आज दुनिया में यूं ही हमारी शान नही बनी है, मोदी जी की नीतियों के कारण दुनिया का नजरिया बदला है।

  • मोदी जी ने लाल किले से 'स्वच्छ भारत' की बात कही तो कांग्रेस के नेताओं ने मजाक बनाया। क्यों... क्योंकि वो जिन घरानों से आते हैं उनको भारत की पीड़ा का अनुमान ही नहीं था। इस पीड़ा का अनुमान किसी को था तो आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को था। इसीलिए हमारे प्रयासों से देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बने, महिलाओं को सुविधा मिली।

  • मैं आज इस मंच से आंकड़ें गिनवा रहा हूं... कोई कांग्रेसी इस तरह से काम गिनवा सकता है क्या? ये मोदी जी की बनाई कार्यव्यवस्था है, जिसमें हम अपना 'रिपोर्ट कार्ड' साथ लेकर चलते हैं। हमने जो कहा है... वो किया है, जो कह देंगे वो कर के देंगे। विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है और विकास पुरुष की पहचान नरेन्द्र मोदी के रूप में है।

  • सत्ता के लालच में शिवसेना ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया और उन लोगों के साथ खड़े हो गए जिनके खिलाफ श्री बाला साहेब हमेशा लड़ते रहे। ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। राज्य में ऐसी सरकार आई जिसके मुखिया ने अपनी विचारधारा से ही समझौता कर लिया। पालघर में साधुओं के साथ जो बर्ताव हुआ... क्या दबाव था जो उद्धव सीबीआई जांच से पीछे हट गए?

  • हमने DBT चलाई जिसका अर्थ है Direct Benefit Transfer जबकि एक DBT इन्होने भी चलाई थी जिसका अर्थ था-Dealership, Brokerage और Transfer. राजनीति में कौन शुभचिंतक है और कौन केवल घड़ियाली आंसू बहा कर आपके हकों का दोहन कर रहा है... जनता को इसे समझना चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com