गुजरात मॉडल केवल एक विकास का मॉडल नहीं है बल्कि विकास की राजनीति की संस्कृति है: जेपी नड्डा
गुजरात, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बुधवार को गुजरात के गढ़डा में आयोजित जनसभा में शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया।
गुजरात के गढ़डा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- गुजरात की धरती वीरों, समाज सुधारकों और सामाजिक आंदलनों से समाज को जागृत करने वाली धरती है, यहां राष्ट्र पुरुष भी पैदा हुए और यहां से देश की राजनीति को एक नई दिशा भी दी गई। हम महात्मा गांधी जी के योगदान को नहीं भूल सकते, हम देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार साहब के योगदान को भी नहीं भूल सकते और आज भारत को आत्मनिर्भर बना रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के योगदान को भी नहीं भूल सकते।
गुजरात मॉडल केवल एक विकास का मॉडल नहीं है, बल्कि ये विकास की राजनीति की संस्कृति है और इस संस्कृति की गंगोत्री गुजरात है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
उन्होंने कहा कि, "आज विकास और विकासवाद कांग्रेस को चारों खाने चित कर रहा है। वो परिवारवाद को लेकर आगे बढ़ते थे और हम विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। हमने यहां की स्थानीय समस्याओं को समाप्त करने का काम किया है। इस देश की स्थिति ये थी कि 70 साल से आम आदमी को मामूली से मामूली इलाज के लिए भटकना पड़ता था। आज इलाज के लिए 5 लाख रुपये सालाना का हेल्थ कार्ड मिल रहा है और ये किसी जाति के आधार पर नहीं बल्कि गरीब लोगों को मिल रहा है। आज देश में गरीब का इलाज मुफ्त में हो रहा है।"
मोदी जी का सपना है कि इस देश में कोई भी बिना पक्की छत के नहीं रहेगा :
मोदी जी का सपना है कि इस देश में कोई भी बिना पक्की छत के नहीं रहेगा, हम ऐसी कल्पना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आज आप समझिए कि आपके वोट की क्या कीमत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।