पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा की जनसभा, कहा-खिलेगा कमल

पुडुचेरी में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा- आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी सीटों की संख्या 23 से ज़्यादा होगी और हम सरकार बनाएंगे।
पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा की जनसभा, कहा-खिलेगा कमल
पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा की जनसभा, कहा-खिलेगा कमलTwitter

पुडुचेरी, भारत। इस साल 2021 में कई राज्‍यों में विधानसभा चुुनाव होने वाले हैं, इस दौरान वरिष्‍ठ नेताओं को दूसरे राज्‍यों का दौरा करने और चुनावी प्रचार का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पुडुचेरी के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्‍‍‍‍‍होंने पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित किया।

14 देशों को वैक्सीन मुहैया करा रहा भारत :

पुडुचेरी में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा- भारत अब 14 देशों को वैक्सीन मुहैया करा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया है कि, दुनिया में जिसे भी स्वदेशी वैक्सीन चाहिए हम उन्हें वैक्सीन मुहैया कराएंगे।

जब वी.नारायणसामी भारत सरकार में मंत्री थे तो उन्होंने झारखंड का 5,000 करोड़ का कर्ज माफ किया लेकिन उन्होंने पुडुचेरी का कर्ज माफ नहीं किया। वो इस समय पुडुचेरी के मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने पुडुचेरी के साथ इस तरह का इंसाफ किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा

पुडुचेरी में खिलेगा कमल :

जे.पी. नड्डा ने इस दौरान जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, उनका स्वागत कर उन्हें ये विश्वास दिलाते हुए ये दावा भी किया है कि, "आपके समर्थन के साथ हम पुडुचेरी में बदलाव की शुरुआत करेंगे। पुडुचेरी में कमल खिलेगा। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहूंगा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी सीटों की संख्या 23 से ज़्यादा होगी और हम सरकार बनाएंगे। सरकार में आने पर हम स्थानीय निकाय के चुनाव कराएंगे।"

तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती को दी श्रद्धांजलि :

बता दें, पुडुचेरी दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यहां तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com