कर्नाटक के तुमकुरु में बोले जेपी नड्डा- हमने वंशवाद को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया
कर्नाटक, भारत। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक में है, इस दौरान उन्होंने तुमकुरु में जनसभा को संबोधित किया।
एनडीए हितों को सबसे आगे रखता रहा :
तुमकुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा- यूपीए पिछली सीट पर कर्नाटक के लोगों के हितों की अनदेखी करता रहा जबकि एनडीए उनके हितों को सबसे आगे रखता रहा। कांग्रेस ने लोगों को गाँव से लेकर राज्य स्तर तक बाँट दिया और वंशवादी शासन को बढ़ावा देने के लिए केवल वोट बैंक की राजनीति की। मोदी जी ने वंशवादी राजनीति को समाप्त कर 'विकास की राजनीति' को बढ़ावा दिया।
मोदी जी ने भारत की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है :
मोदी जी ने भारत की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती थी, वंशवाद को प्रोत्साहित करती थी। हमने वंशवाद को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने संबोधन में यह बातें भी कही-
अभी तक भारत में 92% मोबाइल फोन आयात किए जाते थे, लेकिन आज हम 97% मोबाइल बना कर दुनिया को निर्यात कर रहे हैं। Pharma में भी, निर्यात में 138% की वृद्धि दर्ज की गई और हमने दुनिया को 90,000 करोड़ रुपये की दवाएं उपलब्ध कराईं।
श्री बोम्मई के नेतृत्व में, कर्नाटक सरकार की कल्याणकारी नीतियां जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन प्रदान कर रही हैं। 3 करोड़ से अधिक लोगों को पक्के घर आवंटित किए गए हैं और लगभग 11 करोड़ गैस सिलेंडर वंचित लोगों को प्रदान किए गए हैं।
कर्नाटक अब भारत का शीर्ष एफडीआई गंतव्य है। राज्य के इन्फ्रा सेक्टर में काफी विकास हुआ है और विशेष रूप से, कोंकण रेलवे ने हाल ही में 100% विद्युतीकरण प्राप्त किया है।
हमें यह समझना होगा कि 'विकास' और 'प्रगति' भाजपा के पर्याय हैं, जबकि 'विकास विरोधी' और 'विनाश' कांग्रेस के पर्याय हैं।
तो वहीं, इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के दावणगेरे में पेशेवरों के साथ बातचीत की थी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।