हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में नगर परिषद मैदान में जेपी नड्डा
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में नगर परिषद मैदान में जेपी नड्डा Social Media

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में नगर परिषद मैदान में जेपी नड्डा ने जनसभा को किया संबोधित

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में नगर परिषद मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर जेपी नड्डा ने कहा, हमें विकसित भारत और विकसित हिमाचल बनाना है। हमें आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर हिमाचल बनाना है।

हिमाचल प्रदेश, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में नगर परिषद मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया।

पांवटा साहिब एक ऐतिहासिक नगरी है :

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- पांवटा साहिब एक ऐतिहासिक नगरी है। यहां गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन के साढ़े 4 साल बिताए, उनके बड़े साहिबजादे का जन्म भी यहीं हुआ था, यहां से उन्होंने एक लड़ाई भी लड़ी। जहां उन्होंने इतना समय बिताया ऐसे पवित्र स्थान को नमन करता हूं। विकास की बातें हिम्मत के साथ लोगों के सामने करने की ताकत सिर्फ भाजपा में ही है। कांग्रेस के नेता कभी भी छाती ठोंककर ये नहीं कह सकता कि उन्होंने जनता के लिए काम किए हैं। जो जमीन पर रहकर लोगों की सेवा करता है, वही विकास की बातें कर सकता है।

आज जब हम अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं, तो यहां मैं देख रहा हूं कि यहां उपस्थित अधिकतर लोगों की औसत आयु 50 वर्ष है, इसका अर्थ है कि हममे से अधिकांश लोगों को 2047 भी देखना है। इसलिए हमें हाथ पर हाथ धर कर नहीं बैठना है। हमें विकसित भारत और विकसित हिमाचल बनाना है। हमें आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर हिमाचल बनाना है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

उन्होंने बताया कि, 15 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 5 प्रण की बातें कही हैं। ये पंच प्रण हैं-

1- विकसित भारत

2- गुलामी के हर अंश से मुक्ति

3- विरासत पर गर्व

4- एकता और एकजुटता

5- कर्तव्य की भावना

हमें इन पंच प्रण के साथ आगे बढ़ाना है।

  • आज भारत बदल गया है। जितना काम किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किया है, इतना काम किसी भी सरकार ने नहीं किया है। मोदी सरकार में कृषि बजट 4 गुना बढ़ा है। 2014 में ये मात्र 33 हजार करोड़ रुपये सालाना था,वहीं आज ये बढ़कर 1 लाख 33 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

  • पहले हमारा देश डिफेंस का सामान आयात करता था, जबकि अब हम निर्यात कर रहे हैं। अब देश का निर्यात 6 गुना बढ़ चुका है।

  • हमें ये पहचानने की जरूरत है कि सही लोगों के कुर्सी पर आने से क्या फर्क पड़ता है। हिमाचल प्रदेश में सही लोगों को कुर्सी मिलती है, तो प्रदेश टीकाकरण में नंबर एक बनता है। आज हिमाचल में सड़कें बनी हैं, घर-घर में पानी पहुंचा है।

  • कांग्रेस के शासन में हिमाचल प्रदेश से विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया था। किसी ने इस पर आवाज नहीं उठाई, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इसकी आवाज उठाई। 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हिमाचल का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया।

  • अटल जी ने हिमाचल को 10 वर्ष के लिए इंडस्ट्रियल पैकेज दिया था।।लेकिन मनमोहन सिंह ने आते ही 7 साल बाद वह पैकेज खत्म कर दिया था। अटल जी ने 2002 में रोहतांग टनल का शिलान्यास किया था। 2004 में हमारी सरकार चली गई। फिर 2004 से 2014 तक वो 10 किमी में से मात्र 1,300 मीटर ही बन पाया।अटल जी के सपनें को साकार करते हुए मोदी जी ने मात्र 6 साल में ही अटल टनल को पूरा किया। आज वह टनल हमारे डिफेंस क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा रास्ता बन चुकी है।

  • डबल इंजन की सरकार के चलते हिमाचल प्रदेश आज रसोई के धुंए से मुक्त प्रदेश बन गया है। 10,000 किमी से ज्यादा लंबी सड़कें यहां पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है। कोविड के दौरान यहां 500 करोड़ रुपये का रिलीफ पैकेज दिया गया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com