जेपी नड्डा
जेपी नड्डा Social Media

जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद अब राहुल देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए: जेपी नड्डा

राहुल गांधी के बयान पर अब आज BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टिप्पणी दी, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की बात कहते हुए निशाना साधा।

दिल्ली, भारत। विदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा की ओर से प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार तूल पकड़ा हुआ है। रोजाना ही एक के बाद एक नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है, जिसमें राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए अपने बयान जारी कर रहे हैं। इस बीच अब आज शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान आया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की बात कही, साथ ही राहुल गांधी पर भी जोरदार तंज कसा है।

देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है :

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा- दुर्भाग्य की बात यह है कि देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है। जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं।

एक ओर आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और वहीं जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं इसके पीछे उनकी मंशा क्या है?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

आगे उन्होंने यह भी कहा, किसी दूसरे देश द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करना भारत की संप्रभुता पर हमला है। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं कि यूरोप-अमेरिका को भारत के मामलों में दखल देने के लिए उकसाने के पीछे उनकी क्या मंशा है? आपको इसके लिए माफी मांगनी होगी।

बता दें कि, भाजपा के नेता लगातार राहुल गांधी को उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर माफी की मांग को आड़े हुए हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी का कहना है कि, वे माफी नहीं मांगेंगे। माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com